Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल
X
Today Horoscope 15 july 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें, आज का राशिफल...

Today Horoscope 15 july 2023: आज श्रावण मास (shravan month) के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन शनिवार है। तो आइये, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है। आज आपको नौकरी में प्रमोशन की बात हो सकती है। जो जातक घर से दूर रह रहे हैं, उन्हें घर की याद सताएगी। आपके घर में कोई अचानक मेहमान आ सकते हैं। जिससे घर में खुशियां बनी रहेगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। सेहत का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल व सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको घर के विवादों से छुटकारा मिल सकता है, जिससे आप शांति महसूस करेंगे। मन शांत रहेगा। दोस्तों की सहायता मिल सकती है। जो जातक काफी समय से बीमार चल रहे हैं, उनकी सेहत में पहले से अधिक सुधार देखने को मिल सकता है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आपको सीनियर की ओर से कुछ अच्छी सूचनाएं मिल सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपका रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। उनको कोई अच्छी नौकरी मिल सकती है। आज आपकी नौकरी में फेरबदल हो सकती है, जिससे आप अधिक खुश होंगे। आय में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज आप किसी बड़े विवाद में फंस सकते हैं, लेकिन दोस्तों की सहायता से जल्द ही कार्य सुलझ सकता है। आज आपका मन अधिक प्रसन्न रहेगा। किसी बात को लेकर मन ही मन प्रसन्न होंगे। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आ सकती है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आज कहीं यात्रा कर रहे हैं तो यात्रा का प्लान कैंसिल कर दें, वरना कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पुराने समय से आप पर चल रहे कोर्ट विवादित मामले आज सुलझ सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत का खास ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ देना लाभकारी होगा

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप कोई नया कार्य करने के बारे में सोच सकते हैं। आज आपको किसी के बहकावे में नहीं आना होगा, वरना धन का नुकसान हो सकता है। अपने आस-पास के लोगों से संबंध अच्छा बना कर रखें। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज आपको समाज में मान-सम्मान की बढ़ोतरी होगी। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज आप दोस्तों के साथ कहीं धार्मिक स्थानों पर जाने के बारे में सोच सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन खुशनुमा बीतेगा। आज आप सामाजिक कार्य के जरिए कुछ उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको सीनियर की ओर से कुछ नए खुशखबरी मिल सकती है। जूनियर्स से कहासुनी हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन नॉर्मल रहने वाला है। आज आपको ऑफिस में सीनियर की ओर से डांट सुनने को मिल सकते हैं। घर में आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। जो जातक शिक्षा के क्षेत्र में कामयाब होना चाहते हैं, उन्हें आज सफलता मिल सकती है। आपकी सेहत पहले से बेहतर हो सकती है, खान-पान का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आज आप जो भी कार्य करेंगे, जल्द ही पूर्ण होंगे। आज आपकी मेहनत रंग ला सकती है। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं रोमांटिक जगह पर जा सकते हैं। दिन खुशियों से भरा रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों वाला हो सकता है। आज आपकी दिन की शुरुआत बेचैनी के साथ होगा। मन में किसी प्रकार की उलझन हो सकती है। मन दुखी रहेगा। आज आप कोई भी कार्य करने की कोशिश करेंगे, वह आधा-अधूरा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें। बिगड़ सकती है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको कारोबार में धन का अचानक लाभ हो सकता है। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन खुश हो सकते हैं। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी खराबी हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।

-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story