Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को करना पड़ सकता है समस्याओं का सामना, जानें आज का राशिफल
X
आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) की कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है और दिन शुक्रवार है। तो आइए, जानते हैं कि 15 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा और किस राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा।

Today Horoscope 15 September 2023: आज भाद्रपद माह (Bhadrapada Month) के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन शुक्रवार है। तो आइए, जानते हैं कि 15 सितंबर का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनके कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आज आपका पूरा फोकस कार्यों पर रहेगा। जो जातक पढ़ाई के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, आज का दिन उनके लिए शुभ है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके परिवार की ओर से कुछ महंगा तोहफा मिल सकता है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। इसके साथ ही परिवार के किसी सदस्य की सेहत में भी परेशानी हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल और सफेद

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन कुछ ठीक रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है। जिससे आप अधिक प्रसन्न रहेंगे। आज आपकी सारी आर्थिक परेशानी खत्म हो जाएगी। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला, और बैंगनी

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपके घर में कोई अनजान व्यक्ति का आगमन हो सकता है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनको आज कामयाबी हासिल हो सकती है। सेहत की अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मंगलमय रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से हो सकती है। जो जातक घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें घर की याद सताएंगी। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने चाहते हैं। उन्हें आज मौका मिल सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन थोड़ा दुखी रहने वाला है। आज आपको सीनियर का सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आज आपको कारोबार में मुनाफा हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत अच्छी रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज सीनियर का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य में दिक्कत हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन स्वास्थ्य के मामले में कुछ ठीक नहीं रहेगा। सेहत में दिक्कत होने के कारण परिवार के सदस्य परेशान हो सकते हैं। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। खानपान का ध्यान रखना होगा।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों का दिन रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके पद में प्रमोशन हो सकता है। आय में वृद्धि हो सकती है। सीनियर का सहयोग मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार रहेगी। खानपान का ध्यान रखना होगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। आज आपके सभी रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने का अच्छा मौका मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज आपको पढ़ाई के क्षेत्र में कामयाबी मिल सकती है। घरवालों की ओर से किसी भी कार्य में भरपूर सहयोग मिलेगी। जो जातक घर से दुर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें आज अच्छा मौका मिलेगा। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहेगा। सेहत संबंधित किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। खानपान का ध्यान रखना होगा।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story