Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल

Today Horoscope 16 july 2023: आज श्रावण मास (shravan month) के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और दिन रविवार है। तो आइये, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको घरवालों की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उन्हें आज आगे बढ़ने का मौका भरपूर मौका मिलेगा। कारोबार में दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल व सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन खास रहेगा। जो जातक पढ़ाई के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज आप को शिक्षक की ओर से कोई बड़ा उपहार मिल सकता है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आपका मन किसी बात को लेकर प्रसन्न हो सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज किसी बात को लेकर सीनियर द्वारा प्रोत्साहित किया जा सकता है। आय में वृद्धि का योग बन रहा है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके जीवन मे उतार-चढ़ाव बन सकता है। आज आप दोस्तों की सहायता से वाहन खरीद सकते हैं, जिससे आप और आपके परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको घरवालों की ओर से धन की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक लंबे समय से बीमार रह रहे हैं, आज उनकी सेहत में सुधार हो सकती है। सेहत का खास ख्याल रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ्य देना लाभकारी होगा
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके घर के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है, जिससे आपका मन थोड़ा परेशान हो सकता है। आज आप परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का विचार बना सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार देखने को मिल सकते हैं। आज आप परिवार में किसी सदस्य से बहस न करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आज आपको करियर के क्षेत्र में कोई सुनहरा मौका मिल सकता है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन थोड़ा अड़चन भरा रहने वाला है। यदि आप कोई नया कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं, तो उसे कुछ दिनों के लिए टाल दें। वरना नुकसान झेलना पड़ सकता है। परिवार वालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का सुखद रहने वाला है। आज आपको किसी सगे-संबंधी की ओर से कोई अचानक शुभ संदेश मिल सकता है, जिससे आपका मन अधिक प्रसन्न होगा। आज आप नया व्यापार शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। जो जातक पढ़ाई के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें आज शिक्षक की ओर से कोई बढ़िया उपहार मिल सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके घर में किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आज सैलरी में वृद्धि हो सकती है, साथ ही पदोन्नती भी हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको भाई की ओर से बढ़िया तोहफा मिल सकता है। जो जातक घर से दूर रह रहे हैं, उन्हें आज घर की याद आ सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS