Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल
X
Today Horoscope 17 August 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...

Today Horoscope 17 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan maas) के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन गुरुवार है। तो आइए, आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना है तो आज के दिन किसी बड़े-बुजुर्ग से सलाह जरूर लें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। नौकरी करने वाले जातकों को आज के दिन उन्नति के नए अवसर मिलेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वाले जातक अन्य दिनों के मुकाबले आज बहुत अच्छा रहेगा। किसी विशेष कार्य के चलते आज के दिन आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं तो यह दिन आपके लिए बेहद शुभ है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। संतान की तरफ से मन खुश रहेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज का दिन किसी धार्मिक कार्य में आपका पूरा दिन बीतेगा। आज के दिन आप बहुत ही व्यस्त रहेंगे। व्यापार करने वाला जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहेगा। कार्यक्षत्र में आज के दिन नई गाइडलाहन मिलेगी। अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जा सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोग का आज के दिन थोड़ा परेशान रहेंगे। आज के दिन आपकी सेहत में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है। व्यापार में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। घर के किसी काम में आपका पैसा व्यर्थ में खर्च हो सकता है। आप अपने स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित नजर आएंगे। कार्य करने से पहले किसी से सलाह जरूर लें।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप परेशान नजर आएंगे। आज के दिन आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी भी कार्य में बड़ी रकम को निवेश न करें। अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। आज के दिन भोलेनाथ का ध्यान करने से सारे कार्य पूरे हो जाएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप कोई नया मकान खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। अपनी संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा। कोई नए कार्य की योजना भी पूरी हो सकती है। आप अपने माता-पिता और भाई-बहन को लेकर चितिंत रह सकते हैं। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने भाई के भविष्य को लेकर आप थोड़ा चितिंत रह सकते हैं। आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति को बड़ी धन राशि उधार न दें। सेहत को लेकर आज आपका मन थोड़ा परेशान रह सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अनहोनी के चलते आपका मन परेशान रहेगा। आज आपको अपने पार्टनर के साथ धोखा मिल सकता है। आज के दिन अपने परिवार के साथ आप पिकनिक पर जा सकते हैं। अपने पार्टनर के साथ मिलकर आप अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशि वालों का आज का दिन ठीक नहीं रहने वाला है। आज के दिन आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो ये दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। अपने परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज के दिन आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। आपकी संतान अपने करियर को लेकर चिंता में रह सकते हैं। बुजुर्गों के साथ बैठकर किसी विषय पर चर्चा करें।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज के दिन आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी सेहत में आज सुधार होगा। अपने जीवनसाथी के भविष्य को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान की भविष्य की चिंता आपको सता सकती है। भगवान भोलेनाथ का ध्यान करते रहें। सारे काम अच्छे होंगे।

ये भी पढ़ें... महिलाओं को करना चाहिए ये काम, जीवन में मिलेगी तरक्की

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। सेहत भी अच्छे रहेगी। आपको किसी भी तरह की कोई शारीरिक परेशानी नहीं होगी। आज आपको मानसिक तनाव से भी निजात मिलेगा। अगर आपको कमर से संबंधित कोई बीमारी है, तो आज यह खत्म हो जाएगी। आज के दिन के दिन कोई नए कार्य की योजना बना सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपके परिवार में चली आ रही समस्या भी समाप्त हो जाएगी। व्यापार में लाभ होगा। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान रखें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story