Today Horoscope 17 February 2023: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल

17 February 2023: आज का राशिफल, आज फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है और दिन शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, तो आइए जानते हैं आज का राशिफल...
टिप्स ऑफ दी डे
17 फरवरी 2023, माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि
17 फरवरी 2023 का पंचांग
तिथि- द्वादशी
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र
करण- कौलव, तैतिल, गर
पक्ष- कृष्ण पक्ष
योग- सिद्ध
वार- शुक्रवार
माह- फाल्गुन
शक सम्वत- 1944 शुभकृत्
विक्रम सम्वत- 2079
सूर्योदय- 6:59 AM
सूर्यास्त- 6:13 PM
जानें आज का राशिफल
मेष: मेष राशि के जातकों का आकर्षक वर्ताव दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींचेगा। किसी के दखलअंदाजी के चलते प्रेमिका के साथ रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। आज आप अपने जीवन साथी के साथ ज्यादा समय बिता सकते हैं। इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
वृषभ या वृष राशि: वृषभ राशि के जातकों को आज खुशखबरी मिल सकती है, लेकिन अपने वजन पर नजर रखें, ज्यादा खाने से बचें। हानिकारक हो सकता है। संबंधी आपके उदार स्वभाव का गलत फायदा उठा सकते हैं, जरा सतर्कता रखें। आपके जीवन साथी के साथ आज की शाम कुछ खास होने वाला है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों का आज थोड़ी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद सेहत अच्छी रह सकती है। आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। धन का आज आगमन हो सकता है। आज आप किसी खास इंसान से मिल सकते हैं, जो आपको खुद की जिंदगी से ज्यादा चाहता होगा।
कर्क: कर्क राशि के जातकों के लिए दूसरों के साथ खुशी बांटना सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आज आपका लंबे समय से अटका हुआ कर्ज मिल सकता है। जिवन साथी का भरपूर साथ और प्यार मिलेगा। आज आपको कुछ अनोखा उपहार मिल सकता है।
सिंह: सिंह राशि के जातकों का आशावादी बनना पक्ष में होगा। आपका विश्वास और उम्मीद इच्छाओं के लिए नए दरवाजे खोलेंगी। आज आपको कहीं से मुनाफा हो सकता है। सेहत का ध्यान रखना आपके लिए बेहद जरूरी है।
कन्या: कन्या राशि के जातकों का आज खर्च बढ़ सकता है, इससे जितना हो सके उतना बचें। आपको नए अवसर मिल सकते हैं। प्रेमी को वक्त देने की कोशिश करेंगे, लेकिन समय नहीं दे सकते हैं। शाम के साथ मौज मस्ती करना सेहत के लिए अच्छा रहेगा।
तुला: तुला राशि के जातकों को आज धन से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आज अपनी प्रेमिका से छोटी-मोटी लड़ाई हो सकती है, लेकिन ज्यादा हदे पार न करें। रिश्तों में दरार आ सकती है। आज अपने सारे कामों को छोड़कर परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, खराब हो सकती है।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन अत्यंत ही लाभदायक रहने वाला है। आपके दिए गए पैसे आज आसानी से मिल सकते हैं। अपनी ऊर्जा को बनाए रखना आगे के लिए बहुत ही जरूरी है। सेहत का ख्याल रखें।
धनु: धनु राशि के जातकों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बाहर का न खाएं, सेहत बिगड़ सकती है। आज आपको आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है, लेकिन घबराने वाली बात नहीं है जल्द ही समस्या दूर हो सकती है। सेहत खराब हो सकती है।
मकर: मकर राशि के जातक कुछ पाने के लिए अपने करीबी दोस्तों के साथ समय बिताएं। आज कोई दोस्त आपसे बड़ी रकम उधार मांग सकता है, अगर आप रकम उधार देते हैं तो आर्थिक तंगी आ सकता है। सेहत का ख्याल रखें।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों का दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी एक आध्यात्मिक व्यक्ति का आशीर्वाद मिल सकता है। आशीर्वाद पाकर अपने आप को सौ-भाग्यशाली महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण सौदा करते समय दूसरों के दबाव में न आएं, हानि हो सकती है। सेहत सामान्य रहने वाली है।
मीन: मीन राशि वाले जातकों का आज का दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है। दिन की शुरुआत आर्थिक हानी के साथ हो सकती है, लेकिन थोड़े समय बाद खत्म हो जाएगी। सेहत का ध्यान रखें, बिगड़ सकती है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS