Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल
X
Today Horoscope 17 july 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें, आज का राशिफल...

Today Horoscope 17 july 2023: आज श्रावण मास (shravan month) के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और दिन सोमवार है। तो आइये, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके कार्यक्षेत्र में पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है। आज आप किसी भी कार्य को भरपूर साहस और पराक्रम से करेंगे। मन में किसी बात को लेकर खुशी बनी रहेगी, जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल व सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज आपका दिन सुखमय रहने वाला है। अगर आपके गृहस्थ जीवन की बात करें, तो आज आपके जीवन में किसी अनजान मेहमान की दस्तक हो सकती है। आज आपके परिवार में कुछ वाद-विवाद उत्पन्न हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन कल के मुताबिक अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी के कहे सुने में न आएं, वरना आपका व्यवहार बिगड़ सकता है। अपनी वाणी में मधुरता बनाएं रखें, तभी आगें सीनियर का सहयोग मिलेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से खर्चीला भरा रहेगा। आप आप किसी भी कार्य को करने से पहले अपना बजट बनाएं रखें और अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की जरूरत है, जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ रहेगा। घर में खुशियां बनी रहेगी। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी बिगड़ सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप कोई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। आज आपको परिवार की ओर से खुशखबरी मिल सकती है, जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज अच्छी-खासी नौकरी मिल सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ देना लाभकारी होगा

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से ठीक रहेगा। आज आप परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपके परिवार में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। आज आपको रिश्तेदारों की ओर से कुछ अच्छा संदेश मिल सकता है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए सोमवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप किसी कार्य को करके प्रसन्न रहेंगे। मन में खुशियां बनी रहेगी, जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उनको आज व्यापार में अच्छा-खासा मुनाफा हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। सेहत भी ठीक रहेगी।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन ठीक रहेगी। आज आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। लंबे समय से चल रहे सेहत से जुड़ी समस्याएं आज ठीक हो सकती हैं। अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान रखें। इसके साथ ही खानपान का भी ध्यान रखें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार में धन की अचानक मुनाफा हो सकता है। आज आप किसी सामाजिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाए रखना होगा। ज्यादा खर्च से संतुलन बिगड़ सकता है। आपको अपने भविष्य के लिए सोच कर चलना होगा, जो जातक राजनीति के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए जोरों शोरों से मेहनत करेंगे। आपकी मेहनत जल्द रंग ला सकती है। आज आपका भाग्य भी भरपूर साथ देने वाला है। रियल एस्टेट में बिजनेस करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। अपने खानपान का खास ध्यान रखें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपको बड़ी धनराशि की प्राप्ति हो सकती है। आज आप किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं। जिसकी वजह से आपका भक्ति की ओर झुकाव होगा। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ये यात्रा मंगलमय रहेगी। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।

-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story