Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल

Today Horoscope 18 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan maas) के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और दिन शुक्रवार है। तो आइए बताते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों को नए अवसर मिल सकते हैं। अगर कोई नया कार्य शुरू करना है, तो आज के दिन किसी बड़े-बुजुर्ग से सलाह जरूर लें। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले जातकों का दिन अन्य दिनों के मुकाबले आज बहुत अच्छा रहेगा। किसी विशेष कार्य के चलते आज के दिन आप किसी बड़े अधिकारी से मिल सकते हैं। अगर सेहत की बात करें, तो थोड़ा परेशान रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार में आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशान वाला रहेगा। आज का दिन आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा के समय ध्यान दें कि अपनी गाड़ी से यात्रा न करें। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोग का आज के दिन थोड़ा परेशान रहेंगे। आज के दिन आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज के दिन आप किसी वाद-विवाद में न पड़ें। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए बड़े-बुजुर्गों से जरूर सलाह लें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज के दिन अगर आप पार्टनर शिप में कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो ये दिन आपके लिए बेहद शुभ है। अगर कोर्ट में किसी बात को लेकर केस चल रहा है, तो आपके पक्ष में कल फैसला आ सकता है।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज के दिन भाग दौड़ से परेशान रहेंगे। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव की समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यापार करने वाले जातको का आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में आपको आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी पुरानी बात को लेकर आपके परिवार में कोई विवाद हो सकता है। आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। किसी व्यक्ति को बड़ा धन राशि उधार न दें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। आज के दिन अपने परिवार के साथ आप पिकनिक पर जा सकते हैं। आज के दिन आपके परिवार में किसी नए सदस्य का आगमन हो सकता है।
ये भी पढ़ें... शुक्रवार के दिन ऐसे करें पूजा, धन की नहीं होगी कमी
धनु राशि
धनु राशि वालों का आज का दिन ठीक रहेगा। आज के दिन किसी तरह की कोई शारीरिक परेशानी नहीं होगी। नौकरी करने वाले जातक के दिन भी अच्छे रहेंगे। आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो ये दिन आपके लिए अच्छा है। घर में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज के दिन अगर आप व्यापार करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बेहद ही शुभ रहेगा। अगर आप लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, तो आज के दिन आपको थोड़ा आराम मिलेगा। आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का आज का दिन थोड़ा परेशान रहने वाला है। आज आपकी सेहत भी बिगड़ सकती है। आज के दिन आप अपने खान-पान पर थोड़ा ध्यान रखें। समाज में आपका मान-सम्मान बना रहेगा। आज के दिन कोई नए कार्य की योजना बना सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों का आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज के दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार के क्षेत्र में कोई नए कार्य के लिए योजना बना सकते हैं। आपके मन में किसी खास व्यक्ति को खोने का भी डर बना रहेगा। अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान रखें।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS