Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें मंगलवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें मंगलवार का राशिफल
X
Today Horoscope 18 july 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें, आज का राशिफल...

Today Horoscope 18 july 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा और दिन मंगलवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको बैंक से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं, लेकिन जल्द ही वह समाप्त हो जाएगी। लंबे समय से चले आ रहे कानूनी विवादों से आज छुटकारा मिल सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल व सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन सुखद रहने वाला है। लंबे समय से चल रहे घर के विवाद आज आपके कारण खत्म हो जाएंगे। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उन्हें आज अचानक धन का लाभ हो सकता है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। सेहत बिल्कुल ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आप धार्मिक कार्य में अधिक व्यस्त रह सकते हैं। कार्य की वजह से थोड़ी बहुत थकान हो सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। किसी के बहकावे में न आएं। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आज आपके कुछ दोस्त धोखा दे सकते हैं। किसी पर भरोसा न करें। आप अपने मन को शांत रखें। किसी के बहकावें में न आए। अपने खर्चों को ज्यादा ना बढ़ाएं और न ही किसी को उधार दें। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी बदलाव देखने को मिल सकती है। खानपान का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहने वाला है। जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, उन्हें आज किसी बड़े व्यापारी से मिलने का योग बन रहा है। इससे आपको कारोबार में अधिक मुनाफा हो सकता है। घरवालों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन कल से अच्छा रहने वाला है। आज आपके घर का पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा, जिससे आप और आपके जीवनसाथी दोनों अधिक प्रसन्न रहेंगे। घर में धार्मिक कार्य करने को लेकर बातचीत हो सकती है। सेहत अच्छी रहगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से सहयोग भरा रहने वाला है। आज आपका भाग्य अच्छा रहने वाला है। आज आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। जिन जातकों की शादी नहीं हुई हैं, उनके लिए आज रिश्तेदारों की ओर से अच्छा संबंध आ सकता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। रिश्तेदारों का घर में आगमन हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज परिवार की ओर से भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आप अपने लक्ष्य पर भरपूर फोकस करें, तभी आपको सफलता मिलेगी। जो जातक घर से दूर रहकर कार्य कर रहे हैं, उन्हें आज घर की याद आ सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए मंगलवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहेगी। आज आप अपने पिताजी के साथ किसी विशेष बात पर चर्चा कर सकते हैं। कार्य पूर्ण होगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बढ़िया रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी में वृद्धि हो सकती है। सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। जो जातक पढ़ाई के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनको जल्द ही कामयाबी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से अच्छी रहने वाली है। आज आपको अपने कार्य में अधिक मेहनत करना पड़ सकता है, तभी आपको कार्य में सफलता मिल सकती है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उन्हें व्यापार से संबंधित कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो मंगलवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको परिवार की ओर से भरपूर सहयोग मिल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा आपके लिए बहुत ही मजेदार रहने वालाी है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।

-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक लिखी गई है। वे बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story