Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल

Today Horoscope 19 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और दिन शनिवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन कल से अच्छा रहने वाला है। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ी बहुत दिक्कत हो सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। आज आपको अपने आप का ध्यान रखना होगा। खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज आपको थोड़ा सा परेशानी झेलना पड़ सकती है। आज सेहत की बात करें, तो आज आपका स्वास्थ्य थोड़ा खराब हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा, वर्ना किसी बीमारी से अधिक परेशान हो सकते हैं। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। खानपान का खास ख्याल रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही गायत्री माता की विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन कल से अच्छा रहने वाला है। आज आपको परिवार की ओर से खुशहाली मिल सकती है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिल सकता है। आज आपको करियर से संबंधित कुछ खुशखबरी मिल सकती है। जो जातक कारोबार में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया है। आज आप पुराने मित्र के साथ कोई नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। सेहत का खास ख्याल रखें, वर्ना खराब हो सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- सूर्य मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से अच्छा रहेगा। आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार होगा। जो जातक किसी कार्य से नाखुश हैं, उनका कार्य आज पूर्ण हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से कुछ महंगा तोहफा मिल सकता है। परिवार का खास ख्याल रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन अच्छा रहेगा। आपका मन किसी बात को लेकर अंदर ही अंदर प्रसन्न रहेगा। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इस यात्रा से आपके परिवार में खुशहाली आएगी। आज आपके मन को शांति भी मिलेगी। आज आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत अचानक खराब हो सकती है। अपना और अपने परिवार का खास ख्याल रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज किसी नजदीकी के व्यवहार से आपका मन परेशान हो सकता है, जिससे आपकी सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज आपके जीवनसाथी की सेहत में सुधार हो सकता है। अपने और जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए शनिवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा, वर्ना खराब हो सकता है। जो जातक दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, वे इस यात्रा को कैंसिल कर दें, वर्ना यात्रा अशुभ होगी। खान पान का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से ठीक रहेगा। आज आपका मन किसी बात को लेकर प्रसन्न हो सकता है। परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा मंगलमय होगी। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनको आज मौका मिल सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों का आज का शनिवार का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज समाज में आपकी मान सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो जातक कारोबार में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनको आज कई सारे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन थोड़ा परेशान रहने वाला है। आज आप किसी बात से परेशान हो सकते हैं। आज आपको दोस्तों से धोखा मिल सकता है। आज आपको अपने कीमती सामान का विशेष ध्यान रखना होगा। जो जातक पढ़ाई के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं, उनको आज थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। जो जातक परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर परेशान हो रहे हैं, उनको आज सारी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ भरपूर समय व्यतीत करेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके स्वास्थ्य में भरपूर लाभ देखने को मिलेगा। आज आपको किसी भी प्रकार का कोई कष्ट महसूस नहीं होगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में अधिक लगा रहेगा। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। आज आपको थोड़ी थकान हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS