Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल

Today Horoscope 2 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और दिन बुधवार है। आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन मौज-मस्ती के साथ बीतने वाला है। आज आपको करियर के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। जो जातक घर से दूर रह कर पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें आज घर की याद सताएगी। घर जाने के लिए प्लान बना सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही मौज-मस्ती के बीतेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज आप किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं। यह मुलाकात बहुत ही यादगार रहेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही गायत्री माता की विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको किसी खास इंसान से मिल सकते हैं, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज ऑफिस के कार्य से कहीं बाहर की यात्रा सकते हैं। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत खराब हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- सूर्य मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही आनंददायक रहने वाला है। बच्चों के साथ खूब मौज-मस्ती करेंगे। घर में किसी नए मेहमान की एंट्री हो सकती है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातक ऑफिस के कार्य से बाहर जा सकते हैं। यह यात्रा उनके लिए थोड़ा कष्टदायक रहने वाला है। आज सीनियर आपके कार्यों को लेकर थोड़ा गुस्सा कर सकते हैं। मन थोड़ा उदास रह सकता है। ज्यादा न सोचें, वरना मानसिक तनाव हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन मंगलमय रहेगा। आज आप परिवार वालों के साथ कहीं पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपका दिन मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन प्रसन्न हो सकते हैं। घरवालों की ओर से आपको कुछ आर्थिक सहयोग मिल सकता है। सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। आज किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। दिन की शुरुआत अच्छा होगी। मन प्रसन्न रहेगा। घरवालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन लाभ हो सकता है। सेहत भी ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन ठीक रहेगा। आज आपके घर में मांगलिक कार्य को लेकर बातचीत हो सकती है, जिससे घर में खुशियां बनी रहेगी। आज आपके घर में अनजान मेहमान की एंट्री हो सकती है। दिन थोड़ा व्यस्त के साथ बीतेगा। थोड़ा थकान हो सकता है। आज आपको अपनी वाणी को कंट्रोल रखना होगा। किसी को कटु वचन न बोले, वरना लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। इन सब बातों का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों को आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपको कार्य को लेकर थोड़ा भी प्रेशर नहीं रहेगा। आज आप अपने कार्यों को हंसी खुशी के साथ करेंगे, जिससे आपको लाभ भी मिलेगा। आज आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर थोड़ा उदास रह सकते हैं। दोस्तों को साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं, जिससे आपका मन प्रसन्न हो सकता है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनको आज कामयाबी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें। वरना खराब हो सकती है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आड आपको रिश्तेदारों की ओर से धन का लाभ मिल सकता है। बड़े भाई की ओर से कोई महंगा तोहफा मिल सकता है, जिससे आपको अधिक खुशी मिलेगी। जो जातक कारोबार के क्षेत्र में करियर बनाने की सोच रहे, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहेगा। सेहत भी बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन प्रसन्न हो सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने के लिए किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक लिखी गई है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS