Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल
X
Today Horoscope 20 August 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...

Today Horoscope 20 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन रविवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपका मन आध्यात्म की ओर अधिक लग सकता है। आज आप दोस्त के साथ मिलकर कोई नया कार्य करने का विचार बना सकते हैं। दोस्त के साथ व्यापार करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। अगर आज आप छोटे स्तर पर व्यापार शुरू करते हैं, तो ये आपके लिए लाभकारी रहेगा। आज आप अपने लक्ष्य को निर्धारित करने में कामयाब होंगे, जो जातक राजनीति के क्षेत्र में कामयाबी हासिल करना चाहता है, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल और सफेद

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही गायत्री माता की विधि-विधान से पूजा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है, जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको आज समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जो जातक उच्च शिक्षा पाने की चाहत रखते हैं, उनको आज किसी अच्छे कॉलेज में दाखिला मिल सकता है। आज आप मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला, और बैंगनी

उपाय- सूर्य मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। जो जातक डॉक्टर हैं, वे आज नई क्लीनिक खोल सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। पिता जी का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपके कारोबार में बढ़ोतरी होगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपकी किसी सरकारी अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। जिससे आगे चलकर बहुत ही लाभ मिलेगा। आज आपके जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन हो सकती है। रिश्ते में दरार आ सकती है। मन थोड़ा परेशान हो सकता है। सेहत ठीक-ठाक रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन कल से अच्छा रहेगा। जो जातक साइंस और रिसर्च की फील्ड से जुड़े हुए हैं, आज उनको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। आज आप अपने कार्यों को मन से करेंगे। सीनियर की ओर से शाबाशी मिल सकती है। आय में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें, वरना खराब हो सकती है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से बढ़िया रहेगा। आज आप समाज में अपनी एक अलग ही छवि बना सकते हैं। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत में पहले से अधिक बदलाव देखने को मिल सकता है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। जो महिलाएं रसोई घर में काम कर रही हैं, उन्हें आज थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आज कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। ध्यान से कार्य करें। जो जातक एक्टिंग के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो उनको आज कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों का आज का दिन भविष्य की योजनाएं बनाने के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आज जो जातक मार्केटिंग फील्ड में करियर बनाने की चाहत रख रहे हैं, उन्हें आज अच्छा मौका मिल सकता है। आज जीवन में चल रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आज आप हर परिस्थितियों का सामना करने में कामयाब होंगे। सेहत भी अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको पड़ोसियों का सहयोग मिल सकता है। आज आपकी परिवार और समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में बनी रहेगी। आज आपको समाज में कई धार्मिक कार्य करने का मौका मिल सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज आपके ऊपर चल रहे कोर्ट कचहरी के मुकदमों का हल मिल सकता है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें आज कई सारे मौके मिल सकते हैं। आज किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज कई नए सारे मौके मिल सकते हैं। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने के लिए जा सकते हैं। यह यात्रा मौज-मस्ती के साथ बीतने वाली है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story