Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल
X
Today Horoscope 20 july 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें, आज का राशिफल...

Today Horoscope 20 july 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और दिन गुरुवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको घरवालों की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। घर में मेहमान आ सकते हैं, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। खानपान का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल व सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। जातक कारोबार कर रहे हैं, उन्हें आज कारोबार से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा मंगलमय रहने वाला है। आज आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा। अपनी दिनचर्या में वर्कआउट शामिल करें, फायदेमंद रखें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आप किसी भी कार्य को लगन से करेंगे। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। नौकरी करने वाले जातकों को कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें साथ ही खानपान का भी ख्याल रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से शानदार रहने वाला है। आज आप किसी नए कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। नया कारोबार आपके आर्थिक स्थिति के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। धन का अचानक लाभ हो सकता है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज सीनियर की ओर से कुछ अच्छा सा तोहफा मिल सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। सेहत थोड़ी खराब हो सकती है, ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपका किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते है, जो जातक बेरोजगार बैठे हैं, उन्हें आज नौकरी मिल सकती है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको पैतृक संपत्ति से धन का अचानक लाभ हो सकता है। कारोबार में अच्छा खासा धन का लाभ होगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज कार्य में ज्यादा दबाव बन सकता है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार देखने को मिल सकता है, जिसके वजह से आपके घर के सभी सदस्यों में खुशियां बनी रहेगी, जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज किसी कार्य को लेकर थोड़ा स्ट्रेस हो सकता है। सीनियर की डांट भी सुनने को मिल सकती है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी कारणवश परेशान हो सकते हैं। मन थोड़ा परेशान रहेगा, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज सीनियर की ओर से कुछ जरूरी कार्य मिल सकता है। जिसे आप ईमानदारी से उस कार्य को पूरा करेंगे। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको करियर से संबंधित कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जो जातक घर से दूर रहे हैं, उन्हें आज घर की याद सताएगी। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है, जो जातक शिक्षा के क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं, उन्हें आज अच्छी सूचना मिल सकती है। घर खुशियों से भरा रहेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बढ़िया रहने वाली है। आज आपको अपने कार्यों पर भरोसा रखना होगा। नौकरी कर रहे जातकों के लिए आज थोड़े दिन मुश्किल भरा हो सकता है। ऑफिस में कार्य का दबाव झेलना पड़ सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन कल से ठीक रहेगी। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने का प्लान बना सकते हैं। खर्चे संभल कर करना होगा, वरना नुकसान हो सकता है। आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार हो सकती है। अपनी दिनचर्या का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।

-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक लिखी गई है। वे बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story