Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल

Today Horoscope 20 may 2023: आज ज्येष्ठ मास (Jyeshta Month) की कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि और दिन शनिवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है, इसके लिए आइये जानते हैं आपका राशिफल...
जानें आज का राशिफल
1. मेष राशि- मेष राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आप किसी कानूनी कार्यवाही में जीत हासिल कर सकते हैं। आज आपको धन का निवेश करना फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको समाज में मान सम्मान मिलेगा।
2. वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनका दिन आज व्यस्तता के साथ बीतने वाला है। आज आपको व्यवसाय में काफी धन का लाभ हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
3. मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज आपको सीनियरों का सहयोग मिल सकता है। जो जातक राजनीति में अपना करियर बनाना चाह रहे हैं, उनके लिए आज का दिन ठीक रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।
4. कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आपको फिजूल खर्च करना पड़ सकता है। जो जातक शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाह रहे हैं, उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है।
5. सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में बड़े अधिकारियों से मिलने का मौका मिल सकता है। आज मानसिक तनाव बना रहेगा। परिवार वालों का भरपूर साथ मिलने वाला है। आज आपके अकाउंट में अचानक पैसे आ सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी।
6. कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बढ़िया रहने वाला है। आज सीनियर का सहयोग मिल सकता है। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की होने का योग बन रहा है। अपनी दिनचर्या में योग और सुबह का सैर शामिल करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
7. तुला राशि- तुला राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। आज आपको कार्य में सफलता भी मिलने वाली है। जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, उनके व्यवसाय में लाभ होगा।
8. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको कामयाबी मिल सकती है। आज आप परिवार के साथ बैठकर कुछ समय व्यतीत कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।
9. धनु राशि- धनु राशि वाले जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपको व्यापार में मनचाहा धन का लाभ हो सकता है। आज जो जातक व्यापार करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन सही रहेगा। बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
10. मकर राशि- मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से शानदार रहने वाला है। आज आपको दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज आप किसी मित्र के घर दावत खाने जा सकते हैं। दोस्तों से मिलने के बाद अच्छा महसूस करेंगे। आज आपको मित्र की ओर से आर्थिक मदद का लाभ हो सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें, बिगड़ सकता है।
11. कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको सामाजिक कार्य में अधिक रुचि बढ़ सकता है। कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। अपनी वाणी को मधुर बनाए रखें इससे आगे बढ़ाने में कामयाबी मिलेगी। सेहत ठीक-ठाक रहने वाली है।
12. मीन राशि- मीन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको बड़े भाई की ओर से सहयोग मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। सेहत बिल्कुल ठीक-ठाक रहने वाली है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS