Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल
X
Today Horoscope 21 August 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...

Today Horoscope 21 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन सोमवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको परिवार की ओर से कुछ शुभ संदेश मिल सकता है। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। आज किसी अपने से मिलकर आपको खुशी का एहसास हो सकता है, जो जातक रोजगार कर रहे हैं, उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको हर किसी वाद-विवाद से छुटकारा मिल सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। वरना किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। आज आप परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल और सफेद

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही गायत्री माता की विधि-विधान से पूजा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आज ऑफिस के कार्य परफॉर्मेंस की तारीफ होगी। आज दाम्पत्य जीवन में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज आपकी सेहत बहुत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला, और बैंगनी

उपाय- सूर्य मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से अच्छा रहने वाला है। आज आपको बच्चों की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है, जो जातक पढ़ाई के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनको आज कई सारे मौके मिल सकते हैं। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहने वाली है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपका कारोबार करने का बहुत ही शुभ दिन है। आज आपको कारोबार से अचानक धन का लाभ हो सकता है। घरवालों में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं दूर जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको अचानक से धन कमाने का मौका मिल सकता है। जिसका आप लाभ उठाने में सफल रहेंगे। कार्य पूरा होने के बाद आपका मन बहुत ही अधिक प्रसन्न रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए सोमवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको भौतिक सुख-सुविधाओं का भरपूर लाभ मिलेगा, जो जातक आज कुछ नया करना चाहते हैं, उनको आज भरपूर मौका मिल सकता है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज आपको बुद्धिमानी से काम करना होगा। आज जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको सीनियर का सहयोग भरपूर मिलेगा। आज आपकी सैलरी में वृद्धि हो सकती है। आज आपको रिश्तेदारों की ओर से कुछ सुखद समाचार मिल सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज जो जातक मार्केटिंग फील्ड में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन थोड़ा सही नहीं है। आज आपको किसी बात की टेंशन हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन प्रभावशाली रहने वाला है। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। आज आप किसी कार्य के संबंध में विदेश की यात्रा पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगी। दूसरों की मदद करने से आपको लाभ होगा। सेहत कुछ खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपनी जरूरत की हर वो चीज खरीद सकते हैं। आज आपके दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आज आपको पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। जो जातक आज रिश्तेदारो की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको आज कई अच्छी नौकरी का मौका मिल सकता है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story