Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल

Today Horoscope 21 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और दिन बुधवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आज का राशिफल...
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आज जीवनसाथी आपके हर एक कार्य में हाथ बटांएगी, जो युवा घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें घर की याद सताएगी। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देने वाला है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल व सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय के क्षेत्र में आगे बढ़ने का भरपूर मौका मिलेगा। दोस्तों का भरपूर साथ मिलने वाला है। दोस्तों की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन शानदार रहने वाला है। आज रिश्तेदारों से दावत का संदेश मिल सकता है। आज आपकी कई पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे। जिससे बहुत ही अधिक खुश होंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बेहतर होने वाला है। आज आपको मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। दोस्तों की आय से कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आप अपना मन पसंद कार्य कर सकते हैं। जो जातक कारोबार कर रहे हैं उन्हें मनचाहा धन का लाभ हो सकता है। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ होगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आपको नए लोगों से मिलने का अवसर मिल सकता है। नए-नए संपर्क बन सकते हैं। जिससे आने वाला समय आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको कार्य में अधिक तनाव हो सकता है। मानसिक संतुलन ठीक करने के लिए आप ध्यान कर सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है, जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनको सरकारी नौकरी लगने का योग बन रहा है। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें, जो नौकरी कर रहे हैं, उन्हें किसी भी समय लाभ हो सकता है। बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत में दिक्कत आ सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। आज आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपके परिवार में कोई धार्मिक कार्य करने के बारे में बातचीत हो सकती है। घर में रिश्तेदारों का अवागन रहेगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपको दोस्तों की ओर से कोई महंगा तोहफा मिल सकता है। दोस्तों के साथ मस्ती कर सकते हैं। घूमने का प्लान बना सकते हैं, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, वे ऑफिस की कामों से यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहेगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है, जो जातक जॉब कर रहे हैं, उन्हें कार्यों को लेकर थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। आज आपकी जॉब में तरक्की हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन ठीक रहेगा, जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, उनके कार्य में बढ़ोतरी होगी। आज आपके रुके हुए सारे कार्य पूर्ण हो जाएंगे। आज आपको दोस्तों की ओर से धन का लाभ हो सकता है। आज आपको किसी कार्य से संबंधित यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा लाभदायक होगी।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की जरूरत है। योग व सैर शामिल करने से स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सेहत अच्छी हो जाएगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS