Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल

Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल
X
Today Horoscope 21 may 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

Today Horoscope 21 may 2023: आज ज्येष्ठ मास (Jyeshta Month) की कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि और दिन रविवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है, इसके लिए आइये जानते हैं आपका राशिफल...

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

1. मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको परिवार की ओर से भरपूर साथ मिलने वाला है, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी हो सकती है। पढ़ाई करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज सेहत संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। ध्यान रखें।

2. वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको धन संबंधित लाभ हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। आज आपको व्यापार में नए कार्य करने के मौके मिल सकते हैं।

3. मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको नौकरी से संबंधित समस्याएं आ सकती है। आज जो जातक खेल के क्षेत्र में करियर बनाना चाह रहे हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है।

4. कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उनके व्यापार में लाभ हो सकता है। आज रुका हुआ धन मिल सकता है। कारोबार में बढ़ोतरी हो सकती है। आज आप व्यापार संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं।

5. सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपको परिवार की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। आज आप किसी बात को लेकर उदास हो सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

6. कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको दोस्तों की ओर से धन की सहायता मिल सकती है। आज आपको कार्य करने के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा जिंदगी व्यतीत करेंगे। मन खुश रहेगा।

7. तुला राशि- तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आज जातक की कुंडली में नौकरी परिवर्तन का योग देखने को मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

8. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से सुखद रहने वाला है। आज जो जातक राजनीति में अपना करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आज आपको मन शांत रखना होगा। व्यर्थ में किसी से बहस न करें।

9. धनु राशि- धनु राशि वाले जातकों के लिए रविवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको धन संबंधित लाभ हो सकते हैं। आज आपको दोस्तों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। आज अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखना होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

10. मकर राशि- मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपके घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

11. कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए के लिए रविवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको किसी न किसी क्षेत्र में नया समाचार मिल सकता है। आज आपके कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी हो सकती है। आज माता-पिता की ओर से सहयोग मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।

12. मीन राशि- मीन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। आज जो लोग कुंवारे हैं, उनके लिए रिश्ते आने के योग बन रहे हैं। आज आपकी सेहत में थोड़ी समस्या आ सकती है। खान-पान का ध्यान रखें।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story