Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल

Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल
X
Today Horoscope 22 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

Today Horoscope 22 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और दिन गुरुवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आज का राशिफल...

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज जो जातक काम की तलाश कर रहे हैं, उनको अच्छे काम करने का मौका मिल सकता है। आज आपके किसी रिश्तेदारों की वजह से आय में वृद्धि के कुछ अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी का ऑफर भी आ सकता है। जो जातक घर से दूर रहकर काम कर रहे हैं, उन्हें घर की याद सता सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल व सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपको भाई-बहनों की ओर से कुछ महंगे तोहफे मिल सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें ऑफिस में नई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आज आपके हर एक कार्य पूर्ण होंगे। आज आपकी सेहत भी ठीक-ठाक रहने वाली है।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव करने की आवश्यकता है, जिससे आपकी सेहत और बेहतर हो सकती है। आप अपनी दिनचर्या में योग, ध्यान व सुबह की सैर को शामिल कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुख-शांति से बीतेगी। संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज अच्छी जगह से नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। आज आपका कोई बड़ा डील होने वाला है, जो फाइनल होगा। रिश्तेदारों की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको फंसी धनराशि मिल सकती है। नौकरी कर रहे जातकों को नई नौकरी की संभावना बन रही है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनके कार्यों में सफलता दिखेगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको परिवार का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज जीवनसाथी को तरक्की मिल सकती है, जिससे आप अधिक प्रसन्न होंगे। रिश्तेदारों की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। आज बड़े भाई की ओर से कुछ उपहार मिल सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए गुरुवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आप व्यवसाय में आगे बढ़ने की कोशिश कर सकते हैं, इसमें आपको कामयाबी भी मिलेगी। आज आपको कारोबार से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा शुभ होंगी। आज आपकी आर्थिक स्थित बेहतर रहने वाली है। दोस्तों के साथ मस्ती करने कहीं दूर जा सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बढ़िया रहने वाला है। आज आपको व्यापार में अच्छा-खासा धन का लाभ हो सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आज आप किसी बड़े नेता से मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए गुरुवार का दिन प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में मनचाहा धन का लाभ हो सकता है। जो जातक बेरोजगार हैं, उन्हें आज अच्छा रोजगार मिलने की संभावना है। आज आप किसी सामाजिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसके कारण आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आस-पड़ोस में हो रहे वाद-विवाद से बचें। वरना किसी मुश्किल में पड़ सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल बहुत ही अच्छा रहने वाला है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनको सफलता जरूर मिलेगी। जो जातक सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उनको अचानक धन का लाभ हो सकता है। आज आप अपना मनपसंद कार्य कर सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको किसी क्षेत्र में कुछ न कुछ लाभ के अवसर जरूर प्राप्त हो सकते हैं। आज आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आप ऑफिस के कार्यों को लेकर थोड़ा बिजी रह सकते हैं। सेहत का खास ख्याल रखें, वरना बिगड़ सकती है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपकी सेहत में पहले से काफी सुधार देखने को मिल सकती है। घरवालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज जीवनसाथी से किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है, लेकिन कुछ ही देर में खत्म भी हो जाएगा। ससुराल की ओर से कुछ अच्छा संदेश मिल सकता है। भाई की ओर से कुछ तोहफा मिल सकता है। अपने खान-पान का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।

-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story