Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल

Today Horoscope 23 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन बुधवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा ठीक रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको ऑफिस के काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। आज आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। वर्ना दिक्कत हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज के दिन आत्मविश्वास में कमी रहेगी। आज आपके मन में क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा का भाव आ सकते हैं। आज आपके जीवनसाथी की सेहत खराब हो सकती है। उनके स्वास्थ्य का खास ख्याल रखें। मन में शांति बनाए रखें। आज आपके घर में किसी मित्र का आगमन हो सकता है। सुखद समाचार मिल सकता है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज कला और संगीत के प्रति आपका रुझान बढ़ सकता है। आज आपको संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही सुखद है। आज आपको किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन संयम बरतना का होगा। आज आपको अपने क्रोध को वश में रखना होगा। आज किसी बड़े आदमी से मुलाकात हो सकती है। आज किसी परिचित से धन की प्राप्ति हो सकती है। जो जातक पढ़ाई के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मौज-मस्ती के साथ बीतने वाला है। आज आपके अंदर भरपूर आत्मविश्वास रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज किसी बड़ी कंपनी में नौकरी मिल सकती है। आज संगीत के प्रति आपका रुझान रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन स्थिरता के साथ बितेगा। आज ऑफिस में कार्य का परिवर्तन हो सकता है। मन थोड़ा अशांत रहेगा। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी, वर्ना सीनियर के साथ बहस हो सकती है। आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों का मन आज धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनके बौद्धिक कार्यों में विकास हो सकता है। आज आपके मन में आशा-निराशा के मिश्रित भाव रहेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। बड़े भाई की ओर से धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको अपनी जीवनसाथी का खास ख्याल रखना होगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव भी हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें, वर्ना खराब हो सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लग सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। मौसमी बुखार लग सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन थोड़ी परेशानी भरा रहेगा। आज आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। स्थान का भी परिवर्तन हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं। आज आपको थकान हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास में थोड़ी कमी हो सकती है। परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपको मानसिक तनाव हो सकता है, लेकिन धैर्य बनाए रखना होगा। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज शैक्षिक कार्यों में आपको कठिनाईयां आ सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार की ओर से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS