Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल

Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का  राशिफल
X
Today Horoscope 23 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

Today Horoscope 23 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और दिन शुक्रवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आज का राशिफल...

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। सोचा हुआ काम पूरा होगा। साथ ही आसपास के लोगों का सहयोग मिलेगा। माता-पिता से भी आशिर्वाद की प्राप्ति होगी। प्रेम-प्रसंग को लेकर कम उत्साह रहने वाला है। पार्टनर की पहल करने से स्थिति में थोड़ा सुधार हो सकता है। प्यार के मामले में कुछ मीठा महसूस हो सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के लिए जीवन के महत्वपूर्ण कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग मिल सकता है। इनकम में बढ़ोत्तरी के लिए किसी का सहयोग मिल सकता है। एक-दूसरे का प्यार का रिश्ते को और मजबूत बनाएगा। दिन सामान्य ही रहेगा। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है। आपकी फिटनेस बनी रहेगी। घर के लिए कोई जरूरी सामान भी खरीद सकते हैं। शादीशुदा लोग अपने जीवनसाथी के साथ अच्छे से समय व्यतीत कर पाएंगे। किसी बात को लेकर लव पार्टनर से विवाद भी हो सकता है। घर-परिवार में सदस्यों से बातचीत में थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातको के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। माता-पिता के स्वास्थ्य में भी सुधार रहेगा। कहीं धन का निवेश कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर बच्चों के भविष्य को देखते हुए प्लानिंग कर निवेश कर सकते हैं। छुट्टी पर किसी बड़ी जगह जा सकते हैं। सुख-समृद्धि जीवन में बनी रहेगी। सिनेमा भी देखने जा सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातको के लिए आज का दिन ठीक रहेगा। करियर में सफलता मिलेगी। भाई-बहन में आत्मसम्मान बढ़ेगा। जीवनसाथी से बात करते समय थोड़ी सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे पर भी भरोसा रखें। अपने रिश्ते में किसी कारण से आने वाले अहंकार को आने न दें। परिवार के सदस्यों के साथ किसी जगह पर घूमने भी जा सकते हैं।

कन्या राशि

आप बहुत ही भावुक हो सकते हैं। आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। अपने जीवनसाथी के साथ बहस होने से बचें। दिन पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत हो सकता है। कहीं घूमने जाने की प्लानिंग भी कैंसिल हो सकती है। जिसके कारण मूड खराब हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा है। आर्थिक उतार-चढ़ाव की समस्या आ सकती है। प्रेमी से अवश्य मुलाकात हो सकती है। आप किसी पार्टी करने के मूड में हैं। अपने पार्टनर के साथ रिश्ता मजबूत बनाएं। भाई-बहन से संबंध अच्छे हो सकते हैं।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातको के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। सभी का साथ मिलेगा। अपने पार्टनर के बीच किसी बात को लेकर नाराजगी हो सकता है। अपनी कोशिश से प्यार और रिश्ते में प्यार बढ़ाएं। अपनी जिंदगी में धैर्य और समझदारी से काम लें। अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।

धनु राशि

धनु राशि के जातक के लिए कारोबार में लाभ का योग बन रहा है। साथ ही प्रेम की दुनिया में पहले अगर निराशा मिली है, तो फिर से प्यार वापसी होने की उम्मीद है। नौकरी में बढ़ोतरी हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ ज्यादा समय व्यतीत नहीं कर पा रहे हैं, इससे आपके साथी की नाराजगी बढ़ सकती है। रेस्टोरेंट के काम में लगे हुए व्यक्ति को मुनाफा हो सकता है। घर में होने वाली परेशानी कम होगी। पिता-पुत्र के बीच चल रहे अनबन में सुधार हो सकता है। रिश्तों के लिए थोड़ा धैर्य बनाए रखें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक के पार्टनर के संबंधों के बीच अचानक बदलाव आ सकता है। घरवालों के कारण रुके हुए काम बन सकते हैं। बिगड़े हुए रिश्ते बेहतर होंगे। अचानक विवाह का भी रिश्ता आ सकता है। अच्छे स्वास्थ्य पाने के लिए जीवनशैली में बदलाव बहुत ही जरूरी है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक के रिश्ते की शुरुआत धीमी रहेगी। जीवन आत्मज्ञान की ओर लगा रहने वाला है। इसके अलावा पार्टनर की पहल से रिश्ता मजबूत होगा। साथ ही किसी को प्रपोज करने की योजना भी बना सकते हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story