Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल
X
Today Horoscope 24 August 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...

Today Horoscope 24 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन गुरुवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन तनाव भरा रहने वाला है। जो जातक पढ़ाई के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनको आज थोड़ी कठिनाईयां हो सकती है। अपनी वाणी पर मधुरता बनाए रखनी होगी। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन मस्ती से भरा रहने वाला है। आज आपके स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। आज आपको किसी अनजान व्यक्ति की सहायता मिल सकती है, जिससे आप अधिक प्रसन्न होंगे। आज आपके रुके हुए सारे कार्य पूर्ण हो सकते हैं। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल और सफेद

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज कल से थोड़ा परेशानी से भरा रह सकता है। आज आप मानसिक तनाव के कारण परेशान हो सकते हैं। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें आज कई सारे मौके मिल सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला, और बैंगनी

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको सारी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आज आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां आ सकती है, लेकिन सभी परेशानियों से छुटकारा जल्द ही मिल जाएगा। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना होगा, वर्ना किसी से बिना मतलब का वाद-विवाद हो सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बहुत ही बढ़िया रहने वाली है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। जो जातक कारोबार की शुरुआत करना चाहते है, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपका भाग्य पूरा साथ देगा। किसी कार्य को पूरा करने में आपका मन लगा रहेगा। आज आपके अंदर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपका मन किसी बात को लेकर प्रसन्न हो सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज अचानक पद में उन्नति हो सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। लेकिन बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन दैनिक नकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन किसी भी व्यक्ति के लिए नकारात्मकता बन सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं हैं। सेहत थोड़ी खराब हो सकती है।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आज आपको परिवार की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। आज आपके घर में रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है। दोस्तों और परिवार के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जानें का प्लान बना सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगी। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी ठीक रहेगी। खान-पान का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन तनावग्रस्त रहने वाला है। आज आपकी कुछ योजनाओं के समय पूरा न होने के कारण मानसिक तनाव बना रहेगा। आज आपका मन किसी कारणवश चिड़चिड़ापन जैसा रहेगा। लेकिन वाणी पर नियंत्रण रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत में पहले से थोड़ा सुधार हो सकता है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आज घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करा सकते हैं। जिसके कारण दिन व्यस्तता भरा रहेगा। शाम को थकान महसूस हो सकती है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपको किसी कार्य से बाहर का यात्रा करना पड़ सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें ऑफिस में अधिक कार्य का दबाव बन सकता है, जिसके कारण मन थोड़ा परेशान हो सकता है। सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको जीवनसाथी की ओर से कंधे से कंधा मिलाकर चलने से लाभ होगा। किसी बात को लेकर एक दूसरे से बहस न करें, वरना हानि हो सकता है। बड़े भाई की ओर से धन की प्राप्ति हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story