Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल

Today Horoscope 25 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन शुक्रवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए सुबह के समय ज्यादा काम का बोझ हो सकता है। आप इससे तनाव में रह सकते हैं। आपके कोई पुरानी योजना बना रखी है, तो आज के दिन वह सफल हो जाएगी। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। व्यापार करने वाले जातको के लिए भी आज का दिन ठीक है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके स्वभाव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आज के दिन आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। आपके घर-परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन हो सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से थोड़ा परेशानी से भरा रह सकता है। आज के दिन किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। संतान के भविष्य की चिंता भी आपको सता सकती है। सेहत को लेकर आपके मन में अशांति बनी रहेगी। आज के दिन आपको अनावश्यक खर्च पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन आर्थिक रूप से ठीक-ठाक रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बेहद ही शुभ है। आज के दिन आलस बना रह सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर संयम बनाए रखना जरूरी है। आपकी सेहत बहुत ही बढ़िया रहने वाली है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन और दिन से अच्छा रहेगा। आपका मन सकारात्मक ऊर्जा से पूरा भरा रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका भाग्य पूरा साथ देगा। किसी कार्य को पूरा करने में आपका मन लगा रहेगा। आज के दिन आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए पूरा योगदान देंगे।
ये भी पढ़ें... कजरी तीज पर बन रहा ये शुभ योग, जानें शुभ मुहूर्त
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। आज आप किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में रह सकते हैं। मन बहुत ही परेशान रह सकता है। घर के किसी बड़े सदस्य के साथ बैठकर बातचीत करने से मन में थोड़ा बदलाव आ सकता है। मौसम के कारण आज आपको सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन दैनिक नकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज के दिन आपकी सेहत में भी थोड़ी गिरावट देखने को मिलेगी। नौकरी कर रहे जातकों का किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में कदम रखना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके परिवार की सेहत सामान्य रहेगी। किसी बात को लेकर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों को अगर नौकरी में परेशानी आ रही है, तो थोड़ा धैर्य रखें। खान-पान का खास ख्याल रखें।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज के दिन उतार-चढ़ाव रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों को आज दिन थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आज के दिन आप अपने पार्टनर पर ध्यान रखें। अपनी वाणी में मधुरता रखें। आज आपकी सेहत में पहले से थोड़ा सुधार हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन परेशानी भरा हो सकता है। आज के दिन आपको कोई शारीरिक या फिर मानसिक कष्ट हो सकता है। आज आप अपनी सेहत का ध्यान रखें। परिवार के किसी सदस्य के साथ भेदभाव हो सकता है, जिसके कारण आपका मन अशांत रहेगा।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आज आप थोड़ा खान-पान पर ध्यान रखें। आज आपको किसी कार्य से बाहर की यात्रा करनी पड़ सकती है, जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें ऑफिस में अधिक कार्य का दबाव बन सकता है। जिसके कारण मन थोड़ा परेशान हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप किसी मनोरंजक कार्य में व्यस्त रहेंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से कंधे से कंधा मिलाकर चलने से लाभ होगा। किसी बात को लेकर मानसिक तनाव भी हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS