Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल

Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल
X
Today Horoscope 25 may 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

Today Horoscope 25 may 2023: आज ज्येष्ठ मास (Jyeshta Month) की शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और दिन गुरुवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है, इसके लिए आइये जानते हैं आपका राशिफल...

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बढ़िया रहने वाला है। आज आपको नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। जो जातक व्यापार करने के बारे में सोच रहे हैं, उनको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। आज आपकी सेहत में थोड़ी बहुत दिक्कत हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आप यात्रा संबंधित प्लान बना सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देने वाला है। आज आपको परिवार की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बेहद ही सुखद रहने वाला है। आज आपको पिता जी की ओर से धन का लाभ हो सकता है। आज आपको कार्यों को लेकर थोड़ी बहुत थकावट हो सकती है। सेहत बिल्कुल अच्छा रहने वाली है। आज के दिन आपका धार्मिक कार्य की ओर खिंचाव हो सकता है। यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। आज जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको नौकरी मिल सकती है। आज प्रेमिका के साथ लॉन्ग ड्राइव पर सकते हैं। आज का दिन मस्ती भरा रहने वाला है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में मनचाहा धन का लाभ हो सकता है। नए कार्य करने के मौके मिल सकते हैं, कहा जाए तो आज आपका भाग्य आपकी परछाई बन कर साथ चलेगी। आज आपको किसी भी कार्य में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से सुखद रहने वाला है। आज आपको सीनियर द्वारा कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आप बहुत अधिक खुश होगी। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे। बच्चों की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है, जिससे आपको कामयाबी मिलेगी। आज आपको रिश्तेदारों की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहने वाली है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको समाज में मान-सम्मान मिलेंगे। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। आज भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप अपने काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा आपके लिए शुभ रहेगी। आज आपको सीनियर का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। जिससे आपकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। सेहत में बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए गुरुवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। परिवार का भरपूर साथ मिलने वाला है। आज आप अपनी संतान पर गर्व महसूस करेंगे। माता-पिता से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। अपने खानपान पर ध्यान देना।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से सुखद रहने वाला है। आज आपका दिन आत्मविश्वास और ऊर्जा से भरपूर रहने वाला है। कार्य में सफलता मिलेगी। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आज का दिन मौज-मस्ती के साथ बीतने वाला है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। आज आपकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। अपनी दिनचर्या में बदलाव लाएं और भी बेहतर परिणाम मिल सकता है। आपको थोड़ी बहुत आर्थिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story