Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल
X
Today Horoscope 26 August 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...

Today Horoscope 26 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन शनिवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन उत्साहित रहने वाला है। आज आपकी माताजी के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके स्थान परिवर्तन का योग बन रहा हैं। आज भागदौड़ की स्थिति बनी रहेगी। मन थोड़ा अशांत रहेगा। किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। मित्र से कारोबार के सिलसिले में बातचीत हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। आज आपको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। इसी वजह से आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक कार्यभार बढ़ सकता है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन शुभ होगा। आज आपकी मुलाकात किसी बड़े नेता से हो सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल और सफेद

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो शनिवार का दिन ठीकठाक रहेगा। आज आपको किसी बड़े अफसरों का सहयोग मिल सकता है। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा, तभी आपको सफलता मिल सकती है। आज आपको अपने आप पर भरोसा रखना होगा। शैक्षणिक कार्यों में थोड़ी कठिनाइयां आ सकती है। सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला, और बैंगनी

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मौज-मस्ती के साथ बीतने वाला है। आज आपको प्रेमिका की ओर से प्रपोजल आ सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको पदोन्नति का शुभ संदेश प्राप्त हो सकता है। आज आपको शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकता है, लेकिन आत्मविश्वास बना रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का मन शनिवार का दिन कला और संगीत में लगा रहेगा। आज आपको भाई-बहन की ओर से कोई महंगा तोहफा मिल सकता है। जिससे आपका मन अधिक प्रसन्न रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके आज पद में प्रमोशन मिल सकता है। आज आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी, लेकिन धैर्यशीलता में कमी नजर आएगी। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन कल से थोड़ा खराब हो सकता है। आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान हो सकता है। आज किसी से व्यर्थ में वाद-विवाद करने से बचना होगा, वरना आपके रिश्तों में दरार आ सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको नई नौकरी का मौका मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातक आज का दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। व्यवसाय करने वाले जातकों को आज व्यापार में अचानक धन का लाभ हो सकता है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। खानपान का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो शनिवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके मन में किसी बात को लेकर उतार-चढ़ाव हो सकता है। आज आपको अचानक धन का लाभ हो सकता है। आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। आज आपका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। घरवालों की ओर से कुछ शुभ संकेत मिल सकता है। आज आपकी सेहत बहुत ही बढ़िया रहेगी।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो शनिवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कारोबार में वृद्धि हो सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। घरवालों की ओर से कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप अच्छे से निभाएंगे। घरवालों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से अच्छा रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज दूसरे स्थान से नौकरी का ऑफर आ सकता है। आय में दोगुने की वृद्धि हो सकती है। आज आपको ऑफिस में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बड़े ही लगन के साथ निभाएंगे। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत ठीकठाक रहेगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें तो शनिवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाली है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का खास ख्याल रखना होगा। आज आपकी मुलाकात किसी खास मित्र से हो सकती है, जिससे मिलकर आपको खुशी का एहसास होगा। आज आपका पूरा दिन कला और संगीत में व्यस्त रहेगा। शाम को थोड़ी थकान हो सकती है। खानपान का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story