Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल
X
Today Horoscope 27 August 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...

Today Horoscope 27 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन रविवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ी चिंता वाला रहेगा। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। आपको पेट संबंधित कुछ समस्याएं हो सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। जो जातक व्यापार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन थोड़ा ठीक रहेगा। अचानक धन का लाभ हो सकता है। कारोबार में आगे बढ़ने का खूब मौके मिलेंगे। साथ ही दोगुना लाभ भी मिलेगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन कल से बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के क्षेत्र में बहुत बड़ा लाभ हो सकता है। आज आपका मन किसी बात को लेकर मन ही मन खुश हो सकता है। घरवालों में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जो जातक अभी तक कुंवारे हैं, उनकी शादी को लेकर बातचीत हो सकती है। घर में जल्द ही मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल और सफेद

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज आपके मन में किसी तरह का भय उत्पन्न हो सकता है। आज आपको अंदर ही अंदर थोड़ी बहुत कमजोरी महसूस हो सकती है। आज आपकी सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। किसी अच्छे जानकार डॉक्टर से सलाह लें। आज आपका कोई परिचित किसी बात को लेकर अपमान कर सकता है। सतर्क रहें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला, और बैंगनी

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से परेशानी वाला रहेगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन थोड़ी समस्याओं वाला रहेगा। आज आपको व्यापार में किसी परिचित के कारण बहुत ही भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिस कारण आपका मन परेशान रहेगा। मानसिक तनाव बन सकता है। यदि आप कहीं यात्रा पर जाने के बारे में सोच रहे हैं, तो आप उस यात्रा को कुछ समय के लिए रोक दें, वरना कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। अपना खास ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों का मन रविवार का दिन खास रहेगा। आज अगर सेहत की बात करें, तो आपकी सेहत कल से बहुत ही ठीक रहेगी। आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार हो सकती है। आज आपके शरीर में किसी प्रकार का दर्द नहीं रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है, जिससे मिलकर आपको खुशी का अहसास होगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आप कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। आज आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आज किसी बड़े नेता से मुलाकात सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। आज आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य को खोने की वजह से मन ही मन दुखी रहेंगे। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज अच्छी कंपनी में जॉब मिल सकती है। घर में खुशियां बनी रहेगी। रिश्तेदारों की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो रविवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति कल से बेहतर रहेगी। जिस जातक की शादी नहीं हुई है, उनके रिश्ते की बात चल सकती है। घर में रिश्तेदारों का आवागमन हो सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आपका भी मन प्रसन्न रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से सुखद रहेगा। आज आपके कार्यक्षेत्र में रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे, जिसके कारण आपका मन अधिक प्रसन्न रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने साथी से हो सकती है, जिससे आपको मिलकर अधिक खुशी का अहसास होगा। मन को संतुष्टि मिलेगी। स्वास्थ्य की बात करें, तो आज आपका स्वास्थ्य कल से बेहतर रहेगा।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन अधिक प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने किसी प्रिय से मिल सकते हैं, जिसके कारण आपका दिन मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनको आज अपने पार्टनर से सावधान रहना होगा। हो सकता है वो धोखा देने के बारे में सोच रहा हो। आज आपको बड़े भाई की ओर से कुछ अच्छा सा गिफ्ट मिल सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन थोड़ा चेतावनी से भरा रहेगा। आज आपको किसी बात को लेकर मुंह बंद रखना होगा। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी, वरना किसी से बहस हो सकती है। आज आपके परिवार में चल रहे विवादों का समाधान हो सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बहुत ही बढ़िया रहेगी।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन भावनाओं से भरा रहेगा। आज आपको परिवार के किसी सदस्य को खो देने का दुख होगा। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आपको किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story