Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल

Today Horoscope 28 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन सोमवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। आज आपको कारोबार में कल से अधिक मुनाफा हो सकता है। आज आपको दोस्तों की सहायता से व्यापार में अधिक धन कमाने का मौका मिलेगा। आज आप परिवार के साथ मनचाहा समय व्यतीत कर पाएंगे, जिसके कारण आपके परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बहुत ही बढ़िया रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाली है। आज आपको प्रॉपर्टी के संबंध में या किसी मार्केट में लगाए हुए पैसे डबल हो सकते हैं। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपके बड़े भाई की लॉटरी लग सकती हैं, जिसके कारण घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। खानपान का खास ख्याल रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो सोमवार का दिन पूर्ण फलदायी रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। आज आपकी सफलता के कई सारे रास्ते खुल जाएंगे। आज आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। आज आप किसी मामले के फैसले को लेकर बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसके कारण आपको थोड़ा तनाव बन सकता है। आज आपका अनावश्यक खर्च करना भारी पड़ सकता है। बदलते मौसम कारण आज आपकी सेहत थोडी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का सोमवार का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको तनाव से मुक्ति मिल सकती है। आज आप जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यो में लगा रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं उनको आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। जिससे आपका मन अधिक प्रसन्न होगा। घरवालों में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन कल से सुखद रहने वाला है। आज आपको कोई भी व्यापार में नहीं हरा पाएगा। आज आपके विरोधी व्यापार में हराने की बहुत अधिक कोशिश करेंगे, लेकिन आप इसे आसानी से हरा पाएंगे। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको नौकरी में तरक्की मिल सकती है। आज आपके जीवनसाथी की सेहत थोड़ी तबियत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आज सैलरी में वृद्धि हो सकती है। सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज आपका मन प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। आज किसी दोस्त से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपको अधिक प्रसन्नता हो सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बहुत ही बढ़िया रहेगा। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो सोमवार का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी खास इंसान से हो सकती है, जिससे आपको अधिक प्रसन्नता होगी। घरवालों में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जो जातक दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, उनका प्लान सफल होगा। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। अगर आज आप कोई व्यापार करने के बारे में सोच रहें हैं, तो आज आपको व्यापार में बड़ी हानि हो सकती है। जो जातक आज राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। आज उनको किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको किसी क्षेत्र में अचानक धन का लाभ हो सकता है। आज आपका मन धार्मिक क्षेत्र की ओर लग सकता है। घर में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। शाम के समय आपको थोड़ा थकान महसूस होगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन थोड़ा तनाव भरा रहेगा। आज आपको कार्य में अधिक दबाव बना सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज कार्य के संबंध में सीनियर का दबाव बन सकता है। जिसके कारण आपको थोड़ी परेशानी झेलना पड़ सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत थोड़ी खराब भी हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन कल से थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। आज आप परिवार के किसी सदस्य की याद करके दुखी हो सकते हैं। आज आपका मन उदास हो सकता है। आज आपकी मुलाकात किसी अजनबी से हो सकती है। सेहत की बात करें, तो सोमवार को आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS