Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें बुधवार का राशिफल
X
Today Horoscope 28 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

Today Horoscope 28 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और दिन बुधवार है। तो आइये जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहेगा। आज आपको अपनी भावनाओं को वश में रखना होगा। मानसिक शांति बनी रहेगी। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनके लिए यात्रा लाभदायक रहने वाली है। आज आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नौकरी कर रहे जातकों के कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- लाल व सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता भरा रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। आय में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। परिवार वालों की सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च हो सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति ढीली पड़ सकती है। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 7

शुभ रंग- लाल

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके मानसिक स्थिति शांत रहेगी। मन में नकारात्मक विचार लाने से बचना होगा। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें सुखद समाचार मिल सकता है। सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मन अशांत रहने वाला है। पारिवारिक समस्या बढ़ सकती है। आज धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। आज बुजुर्ग महिला की ओर से धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपके अंदर आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आज आपके परिवार में खुशियां बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आज आपके पिता के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। व्यक्तिगत किसी बात से परेशान हो सकते हैं। मन शांत रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुधवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहने वाली है। व्यर्थ की समस्याओं से परेशान न हों। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को धैर्यशीलता बनाए रखना होगा। परिवार के साथ मेल मिलाप करके चलें। कारोबार में अचानक धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं। पैतृक संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। आज आपके घर में किसी मित्र का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आज आपको संतान की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। खानपान पर ध्यान रखें।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको किसी मित्र के सहयोग से धन का लाभ हो सकता है। आज आप उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी धार्मिक कार्य में सहयोग कर सकते हैं, जिससे आपका दिन व्यस्तता के साथ बीतने वाली है। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन थोड़ा कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। आज आपका दिन भागदौड़ के साथ शुरू हो सकता है। आज आपको व्यवसाय में किसी दोस्त का सहयोग मिल सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको तरक्की के अवसर प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो बुधवार का दिन खुशी से बीतने वाला है। आज आपको वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकती है। व्यवसाय में धन की वृद्धि हो सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।

-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story