Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल

Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल
X
Today Horoscope 28 may 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

Today Horoscope 28 may 2023: आज ज्येष्ठ मास (Jyeshta Month) की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन रविवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आपका राशिफल...

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में मनचाहा धन का लाभ हो सकता है। आज आपको जॉब में सफलता मिलेगी। नौकरी के नए ऑफर मिलेंगे। आज आपके आय और पद दोनों में बढ़ोतरी हो सकती है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप कुछ नई वस्तु खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आज आपको मीडिया या बैंकिंग के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन कल के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। आज आपकी सेहत में पहले से सुधार आ सकता है। आज आपकी दिनचर्या में बदलाव आ सकता है। अपनी दिनचर्या में ध्यान, सैर और योग शामिल करना आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से फलदायक रहने वाला है। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आज यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। ये यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित होगी। बड़े लोगों का आशीर्वाद मिल सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको नए कार्य करने की जिम्मेदारी मिल सकती है। आज आपको अपने कार्यों को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा। आज आपका कोई भी कार्य पूरा हो सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आज आप किसी कार्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आज आपको व्यापार में खुशखबरी मिल सकती है। आज जो जातक नौकरी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको नौकरी मिल सकती है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है। आज आपको व्यवसाय में कामयाबी मिल सकती है। आज शिक्षा के क्षेत्र में नया मोड़ आ सकता है। आज आपके पास धन का अचानक आगमन हो सकता है। दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से अच्छा रहने वाला है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। मौसम में बदलाव के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए शनिवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। आज आपके कार्यों से सीनियर अधिक प्रभावित होंगे। नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है। आज आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। सीनियर का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए रविवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज जो जातक पढाई कर रहे हैं, उनको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपकी मेहनत रंग ला सकती है, जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनको सफलता मिल सकती है। सेहत में सुधार आ सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आपको परिवार की ओर से कुछ न कुछ शुभ समाचार मिल सकता है। जिस जातक को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है, उनको आज से नहीं करना पड़ेगा। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें, तो रविवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको सीनियर की ओर से कुछ सुखद समाचार मिल सकता है। आज आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। लाभ होगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story