Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें मंगलवार का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें मंगलवार का राशिफल
X
Today Horoscope 29 August 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...

Today Horoscope 29 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन मंगलवार है। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपको भाई-बहनों की ओर से कोई अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। आज आपका मन अधिक प्रसन्न रहेगा। किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। घरवालों का भरपूर सहयोग मिल सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत ठीक रहेगी। खानपान का खास ख्याल रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- सफेद रंग

उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपका रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। जो जातक घर के मामलों से परेशान है, उन्हें आज उन सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- लाल और सफेद

उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके मन में मानसिक शांति बनी रहेगी। जो जातक घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें आज घर की याद आ सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत में थोड़ी बहुत दिक्कत हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। इधर-उधर घूमने से बचें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नीला, और बैंगनी

उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे, जिसके कारण आपको खुशी का एहसास होगा। आज आपके माता-पिता की सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। उनका अच्छे से ख्याल रखें। ज्यादा परेशानी होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही ना करें। अपना ध्यान रखें।

शुभ अंक- 6

शुभ रंग- नीला

उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन रचनात्मक रहेगा। आज आप किसी रचनात्मक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं, जिससे आपको खुशियों का अहसास होगा। जो जातक लंबे समय से नौकरी के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। घरवालों की आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- नारंगी

उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की बात करें तो मंगलवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार की धन की कोई कमी नहीं होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। कारोबार में मन लगाकर कार्य करने से धन का लाभ होगा। कार्य के दौरान आपको थोड़ी थकान महसूस होगी। सेहत ठीक रहेगी।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- ग्रे, नीला

उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। आज आपको किसी भी कार्य में सफलता मिल सकती है। जिस कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, उसमें आपको बहुत ही जल्दी कामयाबी मिलेगी। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। दिन प्रसन्नता के साथ बितेगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 4

शुभ रंग- ब्राउन

उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन कल से शांत रहेगा। आज आपके घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसके कारण आपके पिताजी थोड़ा परेशान हो सकते हैं। लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवादों से आज आपको छुटकारा मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।

शुभ अंक- 2

शुभ रंग- लाल

उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों के लिए मंगलवार का दिन शुभ रहेगा। आज आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम संबंधी बातचीत हो सकती है। जिस जातक की शादी नहीं हुई है, उनके रिश्ते की बात हो सकती है। रिश्तेदारों की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत थोड़ी खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 9

शुभ रंग- ग्रीन

उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों की बात करें तो आज का दिन आज का दिन कल से थोड़ा परेशानी वाला रहेगा। आज आपको कारोबार में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। जल्दबाजी में किसी तरह का कोई भी फैसला न करें, वरना और अधिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। बना-बनाया काम बिगड़ सकता है। किसी सहयोगी से जरूर सलाह लें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- बैंगनी

उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। आज आपको अपने किसी विशेष कार्यों पर ध्यान रखना होगा। परिवार के साथ ज्यादा समय व्यतीत करें, अच्छा लगेगा। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 5

शुभ रंग- लाल

उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन मंगलवार का दिन खास रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी खास इंसान हो सकती है, जिससे मिलकर आपको खुशी का अहसास होगा। घरवालों की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। सेहत की बात करें तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी। ध्यान रखें।

शुभ अंक- 8

शुभ रंग- हरा

उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story