Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल

Today Horoscope 29 july 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन शनिवार है। आइए जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा परेशानी के साथ बीत सकता है। आज आप अपने करियर को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज ऑफिस के कार्य से कहीं दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखें, साथ ही खानपान का भी ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है। आज आप किसी कार्य के संबंध में यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें और साथ ही गायत्री माता की विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से ठीक रह सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज ऑफिस में ज्यादा काम करना पड़ सकता है। जिससे थोड़ी बहुत परेशानी हो सकती है। व्यर्थ में किसी कार्य को लेकर टेंशन न लें, अन्यथा आपको मानसिक तनाव हो सकता है। अपनी दिनचर्या पर खास ख्याल रखें, तभी आप आपकी सेहत में सुधार हो सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- सूर्य मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आपको किसी कार्य के संबंध में कहीं विदेश की यात्रा करना पड़ सकता है। जो जातक घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज अपनी घर की याद सताएगी। मन थोड़ा परेशान हो सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है। आज आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम होने की बातचीत हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आवागमन होगा। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। कार्य को लेकर थोड़ी थकान हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। जुनियर से किसी बात को लेकर बहस न करें। ऑफिस के कार्यों के लेकर ज्यादा स्ट्रेस न लें, वरना मानसिक तनाव हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन प्रसन्न होंगे। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज ऑफिस में कुछ खुशखबरी मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बन सकता है। सेहत का खास ध्यान रखें, वरना खराब हो सकती है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी बात को मन ही मन प्रसन्न हो सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्य होने की बातचीत हो सकती है। घर और रिश्तेदारों की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। जिस जातक की अब तक शादी नहीं हुई है, उनके लिए रिश्ते की बातचीत हो सकती है। आज आपका मन धार्मिक कार्यों में लग सकता है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। आज आप दोस्तों के साथ कहीं यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यात्रा में आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करेंगे। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उन्हें आज अच्छी नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। किसी बात को लेकर परेशान न हों। स्वास्थ्य बिल्कुल अच्छा रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आप किसी धार्मिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। जिसके कारण आज आपको थोड़ा बहुत थकान हो सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज सीनियर के द्वारा कुछ नया शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार कर रहे हैं जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। आज जो भी कार्य करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से खास रहेगा। आज आपको बड़े भाई की ओर से कोई उपहार मिल सकता है। जिससे आप अधिक प्रसन्नता मिलेगी। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको आज पद में उन्नति हो सकती है। आय में भी वृद्धि हो सकती है। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी खराबी हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो शनिवार का दिन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। आज आपकी सेहत में दिक्कत हो सकती है। जिसके कारण आप और आपके परिवार के सभी सदस्य परेशान हो सकते हैं। आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज किसी बात को लेकर ऑफिस में डांट सुनने को मिल सकता है। अपनी वाणी पर नियंत्रण बनाएं रखें। किसी से बेवजह बहस न करें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक लिखी गई है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS