Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल

Today Horoscope 29 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और दिन गुरुवार है। तो आइये जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको धैर्यशीलता बनाए रखने की जरूरत है। आज आपके घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। आपका दिन व्यस्तता के साथ बीतने वाला है। थोड़ी थकान हो सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल व सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपका आत्मविश्वास थोड़ा कम हो सकता है। शैक्षिक कार्य के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही पदोन्नति का भी योग बन रहा है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन तरक्की के योग रहेगा। आज आपके नौकरी में लाभ हो सकता है। आज आपके नौकरी में मनचाहा स्थान का परिवर्तन कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखें। सीनियर के साथ मेलमिलाप कर के चलें। लाभ होगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बढ़िया रहने वाला है। जो जातक व्यवसाय कर रहे हैं, उनको व्यवसाय में और ज्यादा तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जो जातक घर से दूर रहकर नौकरी कर रहे हैं, उन्हें घर की याद सता सकती है। सेहत का खास ख्याल रखें। बिगड़ सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेगा। आज भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। आज आपको धार्मिक कार्यों में मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उन्हें आज मनचाहा धन का लाभ हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी दोस्त के साथ यात्रा पर जा सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। दैनिक जीवन में थोड़ा व्यस्तता रह सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों की बात करें, तो गुरुवार के दिन शुभ रहने वाला है। आज आपके मन में आशा-निराशा के भाव पैदा हो सकता है, लेकिन इन सब बातों पर ध्यान दें। आज दोस्तों की वजह से नई नौकरी के अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहने वाली है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन सुखद रहने वाले हैं। आज आपको बौद्धिक कार्यों से धन का लाभ हो सकता है। जो जातक कारोबार कर रहे हैं, उन्हें थोड़ा कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ख्याल रखें। साथ ही खानपान का भी ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मौज-मस्ती के साथ बीतने वाला है। आज आपका हर कार्य पूर्ण होगा। आज आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। आज आपके कारोबार में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। आज आपके घर में कोई नया मेहमान आ सकता है, जिससे घर में खुशियां बनी रहेंगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें सीनियर का सहयोग मिल सकता है। परिवार में शांति बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको किसी से व्यर्थ में वाद-विवाद करने से बचना होगा। आज का दिन भागदौड़ के साथ बीत सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके आय में वृद्धि हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS