Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल

Today Horoscope 29 may 2023: आज ज्येष्ठ मास (Jyeshta Month) की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और दिन सोमवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आपका राशिफल...
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपको नौकरी में अच्छा खासा मान सम्मान मिल सकता है। आज आपके पास धन का आगमन हो सकता है। मन थोड़ा उदास रहेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपको अचानक धन मिल सकता है। आज आपको व्यापार के क्षेत्र में ज्यादा मुनाफा हो सकता है। आज आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आय में बढ़ोतरी होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपका दिन शांति से बीतने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको सफलता मिल सकती है। आज से आपका दांपत्य जीवन सुखद रहने वाला है। बदलते मौसम के कारण आज सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका मन किसी बात को लेकर उत्साहित व प्रसन्नता भरा रहने वाला है। परिवार की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। सेहत थोड़ी खराब हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको सभी कार्य में सफलता मिलेगी। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार की ओर से भरपूर सहयोग मिलने वाला है। सेहत अच्छी रहेगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में उन्नति मिल सकती है। आज पैतृक व्यवसाय से धन का लाभ हो सकता है। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए सोमवार का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनको नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी जॉब में प्रगति हो सकती है। आज आपको सीनियर का सहयोग भरपूर मिलने वाला है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से ठीक-ठाक रहेगा। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। आज आपको सीनियर को ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जिससे आप सुनकर काफी खुश रहेंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में धन संबंधित लाभ हो सकता है। आज आपको जॉब में सफलता मिलेगी। दोस्तों के साथ पार्टी करने का विचार बना सकते हैं। दिन अच्छा व्यतीत होगा।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। आज आपको नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम को लेकर बातचीत हो सकती है। घर में खुशहाली बनी रहेगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन काफी सुखद रहने वाला है। आज आप अपने आप को काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। आज आपका रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही बढ़िया दिन रहने वाला है। आज आपके घर में धन का आगमन हो सकता है। व्यवसाय में धन का लाभ हो सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। सेहत में थोड़ा बदलाव आ सकता है।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS