Today Horoscope 3 March 2023: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल

Today Horoscope 3 March 2023: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल
X
Today Horoscope 3 March 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

Today Horoscope 3 March 2023: आज का राशिफल, आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है और दिन शुक्रवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, तो आइए जानते हैं आज का आपका राशिफल...

जानें आज का राशिफल


मेष: मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बेहतरीन रहने वाला है। जातक को बिजनेस के क्षेत्र में अच्छा खासा धन कमाने का मौका मिलेगा। जातक की वाणी में कठोरता के भाव रहने वाला है। आपके पैतृक रोजगार में बदलाव आ सकता है। सेहत ठीक-ठाक रहेगी। अपने परिवार का ख्याल रखें।


वृषभ यानी वृष राशि: वृषभ राशि के जातकों का दिन बढ़िया रहने वाला है। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। पारिवारिक और दोस्तों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आप अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। जॉब के क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। प्रमोशन जल्द मिल सकती है। आने वाले भविष्य में आप अपने परिवार वालों से बहुत कुछ सीखने वाले हैं। सेहत बिलकुल ठीक रहेगी।


मिथुन: मिथुन राशि के जातकों का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आपके घर में जल्द ही कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। बिजनेस के क्षेत्र में अत्यधिक लाभ होने वाला है। जो लोग घर से दूर हैं, उन्हें घर की याद सता सकती है। सेहत बेहतर रहेगी।



कर्क: कर्क राशि के जातकों को आज शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास होगा। कर्क राशि वाले जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो उन्हें आज नौकरी मिल सकती है। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने भी सेहत का ध्यान रखें।


सिंह: सिंह राशि के जातकों का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। व्यापार के क्षेत्र में आज का दिन बेहद ही शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है। आपका कोई दोस्त पैसे उधार मांग सकता है। आज काफी खुश नजर आएंगे। रियल स्टेट से संबंधित कुछ प्रॉपर्टी खरीदने के योग बन रहे है। स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है।


कन्या: कन्या राशि के जातकों का दिन सुखद रहने वाला है। आज व्यवसाय में मनचाहा लाभ प्राप्त हो सकता है, जिससे आप अत्यधिक खुश होंगे। आपके जीवन साथी का भरपूर साथ मिलने वाला है। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं। घर से निकलते समय पिताजी के पैर छूकर निकलें कार्य में सफल रहेंगे। आज आपको किसी नए ऑफिसर से मुलाकात हो सकती है। सेहत ठीक रहने वाली है।


तुला: तुला राशि के जातकों का आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कोई सुखद समाचार मिल सकता है। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। आपका रुका हुआ धन जल्द ही वापस मिल सकता है। आज नया मकान या जमीन खरीद सकते हैं। सेहत बेहतर रहेगी।


वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन ठीक रहेगा। आज आपको किसी भी काम में परिवार का सहयोग मिल सकता है। आज आप काफी खुश नजर आएंगे। शुक्रवार के दिन आपके बिजनेस के लिए काफी लाभ पूर्ण रहने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहने वाला है।


धनु: धनु राशि के जातकों का शुक्रवार का दिन काफी प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। बिजनेस कर रहे जातकों को बिजनेस में धन का आगमन आने का योग बन रहा हैं। जॉब कर रहे जातक को प्रमोशन को लेकर कोई खुशखबरी मिल सकती है। नए नौकरी के ऑफर भी आ सकते हैं। अपनी सेहत का ध्यान रखें।


मकर: मकर राशि के जातकों का आज का दिन कल की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। नौकरी को लेकर कोई बड़ा कार्य पूरा हो सकता है और इसके साथ ही आपके पद में भी प्रमोशन हो सकते हैं। आज आप बहुत ही खुश नजर आएंगे। आपके पारिवारिक जीवन अच्छे से बीतने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहने वाला है।


कुंभ: कुंभ राशि के जातकों का आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती है। आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आ सकता है। कारोबार की बात करें तो हल्का कठिनाइयों से भरा हो सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।


मीन: मीन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के क्षेत्र में काफी लाभ रहने वाला है। आज आपको सीनियर की ओर से सहयोग मिल सकते हैं। कार्य क्षेत्र में बढ़ोतरी होगी। स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story