Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल

Today Horoscope 30 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और दिन शुक्रवार है। तो आइये जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको व्यवसाय में धन का मुनाफा हो सकता है। आज आपके घर में मांगलिक कार्य होने की बातचीत हो सकती है, जिससे आपका दिन थोड़ा व्यस्तता के साथ बीतेगा। आज आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल व सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ प्राप्त होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा। आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहने वाला है। जो जातक शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, वे शैक्षिक कार्यों के लिए यात्रा पर जा सकते हैं। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- लाल
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप विधि पूर्वक करें, लाभ होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें मनचाहा लाभ हो सकता है। आज राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने वाले जातकों के लिए शुभ दिन है। किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन ठीक रहेगा। व्यवसाय करने वाले जातकों को नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं, जिससे उन्हें और ज्यादा तरक्की मिल सकती है। आज आप किसी धार्मिक कार्य में सहयोग कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको किसी कार्य से दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है। ये यात्रा आपके लिए लाभदायक रहेगी। बड़े भाई की ओर से कुछ अच्छा संदेश मिल सकता है, जिससे आप अधिक प्रसन्न रहेंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को जल अर्घ देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से सुखद रहने वाला है। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। घर में कोई मेहमान आ सकता है। अपनी दिनचर्या में व्यायाम जोड़े, फायदेमंद रहेगा। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं, जिससे घर में खुशियां बनी रहेंगी। घर में किसी रिश्तेदार का आवागमन हो सकता है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको परिवार की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देने वाला है। मन थोड़ा उदास हो सकता है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों को आज सीनियर का सहयोग मिल सकता है। आज आपको व्यापार के क्षेत्र में मनचाहा लाभ हो सकता है। इसके साथ ही दोस्तों के साथ यात्रा पर भी जा सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन खुशियों से बीतने वाला है। जो जातक शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें सफलता जल्द मिल सकती है। शैक्षिक कार्य में परिश्रम करना बेहद ही जरूरी है। अपने खानपान का ध्यान रखें। सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज दिन ठीक रहेगा। आज आपके घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें दूसरी जगह से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। सेहत का ध्यान रखें, वरना खराब हो सकती है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन व्यस्तता के साथ बीतने वाला है। आज आपके घर में खुशियां बनी रहेंगी। पिता जी की ओर से नई जिम्मेदारी मिल सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें सीनियर का भरपूर साथ मिलेगा। आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार होगी। अपनी दिनचर्या पर ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- लक्ष्मी जी के मंत्र को 11 बार जप करें, लाभ होगा।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS