Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें गुरुवार का राशिफल

Today Horoscope 31 August 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक हैं उसके बाद भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि हो जाएगी। दिन गुरुवार होगा। तो आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन आर्थिक मामलों में शुभ रहेगा। आज आपको किसी भी क्षेत्र से धन का लाभ होगा। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी भी कार्य को आसानी से पूर्ण कर पाएंगे। आज आपके लिए राजयोग का निर्माण बन रहा है। जो जातक समाज में रह रहे हैं उनकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, इसके साथ ही आज आपकी सारी मनोकामना पूर्ण हो जाएगी। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन शुभ रहेगा, क्योंकि कुंडली में ग्रहों की स्थिति शुभ योग बना रहे हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, आज उनकी आय में वृद्धि होगी और सारी योजनाएं सफल होंगी। आज आपके मान-सम्मान में दोगुना वृद्धि होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्य में सम्मिलित हो सकते हैं, जिसके कारण आपको थोड़ी थकान हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही उनकी विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको ईश्वर की कृपा प्राप्त होगी जिससे आप अपनी सारी योजनाएं पूर्ण कर पाएंगे। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, वरना किसी से विवाद हो सकता है। आज आपके शत्रु आपके खिलाफ कोई साजिश रच सकते हैं। आज आप पहले से ही सतर्क रहें। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको किसी भी कार्य में सफलता मिल सकती है। आज आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपको मिलकर खुशी का अहसास होगा। आज आपके घर में अचानक कोई कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन परेशानियों वाला रहेगा। आज आप दूसरों के लिए सिरदर्द बने रहेंगे। आज कारोबार में अचानक धन का लाभ हो सकता है। आज दूसरों से खोया हुआ विश्वास आप फिर से भरोसा प्राप्त सकेंगे। आज आपको संतान की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई कारोबार करने के बारे में प्लान बना सकते हैं। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन शुभ रहने वाला है। आज आपका रुके हुआ कार्य पूर्ण हो सकते हैं। आज आपका भाग्य भरपूर साथ देगा। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों का आज का दिन थोड़ा जोखिम में बीतेगा। आज आप जो भी कार्य करने के बारे में सोच रहे हैं, उसमें अड़चन आ सकती है। आज आपको कारोबार के क्षेत्र में बड़े ही सावधानी बरतनी होगी। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में दिक्कत हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से और भी खराब हो सकता है। आज आपको परिवार के विवादों का सामना करना पड़ सकता है। आज चारों तरफ से विवाद से घिर सकते हैं। अपनी वाणी पर मधुरता बनाए रखें। किसी से कड़वे वचन न बोलें। आज रात्रि के समय में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। खानपान का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों के लिए गुरुवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपको कार्य में बेहतर परिणाम हासिल हो सकते हैं। जो जातक धन कमाने की इच्छा रखते हैं, उनको आज धन कमाने के कई सारे मौका मिल सकता है। सेहत थोड़ी खराब हो सकती है, ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से बहुत ही बढ़िया रहेगा। आज आपका दिन भागदौड़ में व्यतीत हो सकता है, लेकिन भागदौड़ के चक्कर में धन का लाभ होगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज आपको कोई भी कार्य धैर्य बनाकर करना होगा, इसे और अधिक लाभ होगा। सेहत का ख्याल रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन काफी मेहनत से भरा रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगा। जो जातक कारोबार करना चाहते हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। अपनी दिनचर्या को सही तरीके से बनाए रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो गुरुवार का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आज आप परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगी, जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। सेहत की बात करें, तो आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान का खास ख्याल रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS