Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल

Today Horoscope 31 july 2023: आज श्रावण मास (Shravan Maas) के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और दिन सोमवार है। आइए, जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है।
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे आपको बहुत ही खुशियां मिलेगी, लेकिन यह पैसा आपके पास अधिक समय तक नहीं रुकने वाला है। आज आपका पैसा अचानक खर्च हो सकता है। आज आप किसी बात को लेकर उदास हो सकते हैं। थोड़ा मानसिक तनाव भी हो सकता है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। जिससे आपका मन लग सकता है। सेहत भी ठीक-ठाक रहेगी।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- सफेद रंग
उपाय- हनुमान जी के मंत्र का 11 बार जाप करें, लाभ होगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार आ सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। आज आपके घर में कोई अचानक मेहमान आ सकता है, जिससे घर में चहल-पहल रहेगी। अपने खानपान पर भी ध्यान रखें।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल और सफेद
उपाय- गायत्री मंत्र का जाप करें। साथ ही गायत्री माता की विधि-विधान से पूजा करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन ठीक रहेगा। आज आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। यह यात्रा आपके लिए लाभदायक रहने वाली है। आज आप मन ही मन किसी बात को लेकर खुश हो सकते हैं। जो जातक नौकरी की तलाश में इधर- उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज अच्छी नौकरी मिल सकती है। सेहत अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला, और बैंगनी
उपाय- सूर्य मंत्रों के साथ सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिनाइयों से भरा रहने वाला है। यदि आज आप कहीं यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आज के लिए इसे टाल दें, वर्ना नुकसान हो सकता है। आज आप किसी धार्मिक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। थोड़ी थकान भी हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें, वरना खराब हो सकती है।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला
उपाय- विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें, लाभकारी साबित होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है। आज आप परिवार के लिए कोई अहम फैसला ले सकते हैं। पिताजी की ओर से कुछ तोहफा मिल सकता है, जिससे आपको खुशी का एहसास होगा। परिवार के किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन मस्ती के साथ बीतेगा। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नारंगी
उपाय- उगते सूर्य को अर्घ्य देना लाभकारी होगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से थोड़ा व्यस्त रहने वाला है। आज आप जमीन खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है। आज आप जीवनसाथी के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- ग्रे, नीला
उपाय- सूर्य नमस्कार करें, लाभ होगा।
तुला राशि
तुला राशि वाले जातकों के लिए सोमवार का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज किसी दोस्त से आपकी बहस हो सकती है। आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखना होगा। तभी आपको आगे सफलता मिलेगी। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें आज सीनियर का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। सेहत कल से बेहतर रहेगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ब्राउन
उपाय- गरीबों को भोजन कराएं, धन की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन कल से अच्छा रहने वाला है। आज आप किसी कार्य में व्यस्त रहेंगे। जो जातक कारोबार करने का सोच रहे हैं, उनको आज सफलता मिल सकती है। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन खुश हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें, वर्ना खराब हो सकती है।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- लाल
उपाय- ब्राह्मणों को दान करें, लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि वाले जातकों को आज थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी। आज आपका दोस्त आपको धोखा दे सकता है। आज आप किसी से पैसे की लेन-देन न करें, वर्ना आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। आज आप सिर्फ कार्य पर ध्यान रखें, तभी आपको सफलता मिल सकती है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- ग्रीन
उपाय- श्रीयंत्र की पूजा जरूर करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि वाले जातकों की बात करें, तो सोमवार का दिन थोड़ा ठीक रहेगा। आज आपको लंबी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। आज आपके घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। ध्यान रखें।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- बैंगनी
उपाय- अपराजिता का पौधा लगाएं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से थोड़ा ठीक रहेगा। आज आप दोस्तों के साथ कहीं पिकनिक मनाने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं, जिससे आपका मन थोड़ा संतुष्ट होगा। वैवाहिक जीवन मे खुशियां बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आज आप मन ही मन किसी बात को लेकर प्रसन्न हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- लाल
उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए आज के दिन चांदी कटेगी। सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होने का योग बन रहा है। जीवनसाथी के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें, लाभ मिलेगा।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक लिखी गई है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS