Aaj Ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल

Today Horoscope 4 August 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन? जानें आपके सितारे क्या कहते हैं? पढ़ें आज का राशिफल...
जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा परेशानी वाला रहेगा। आज आप किसी बात से बहुत परेशान नजर आएंगे। साथ ही आप परेशानी के चलते कोई गलत फैसला ले सकते हैं। जिसके लिए बाद में आपको पछताना भी पड़ सकता है। वहीं, दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज के दिन आपके पास धन की कोई कमी नहीं होगी। साथ ही संतान की तरह से कुछ शुभ संकेत भी प्राप्त हो सकता। शिक्षा के क्षेत्र में आपकी संतान किसी अध्यापक से बात भी कर सकता है। इसके अलावा, आप कहीं पिकनिक पर भी जा सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का आज का दिन ठीक-ठाक ही रहने वाला है। आज के दिन आपका मन सकारात्मकता की ओर खींचा रहने वाला है, जो व्यक्ति विदेश में जाकर अपना कार्य या फिर कोई नौकरी करना चाहते हैं, तो ये दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज के दिन आपको कामयाबी भी मिल सकती है। विदेश जाने के लिए आज किसी भी संस्था से भी जुड़ सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों का आज का दिन थोड़ा सा मिलाजुला रहने वाला है। आप जो कार्य कर रहे हैं, उस कार्य में सफलता पाना चाहते हैं, तो अपने गुरुजनों या फिर सीनियर से बात करनी पड़ सकती है। घर में आपसे छोटे सदस्य कुछ चीजों की मांग कर सकते हैं, जिसे आपको पूरा करना होगा। उनकी खुशी से आपका दिन शुभ रहेगा।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक रहेगी। व्यापार करने वाले लोगों का आज का दिन ठीक रहने वाला है। व्यापार में आगे बढ़ने के लिए आप कोई नया प्लान भी कर सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद ही उत्तम रहेगा। अगर आप अपने संतान की शिक्षा को लेकर किसी भी बात से परेशान थे, तो ये परेशानी भी आज दूर हो जाएगी। साथ ही आपकी संतान की मेहनत सर गर्व से ऊंचा हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने परिवार के साथ कोई पिकनिक स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं। इस पिकनिक में आपके बच्चे बहुत ही खुश होंगे। वहीं, कुछ दिन पहले आपके कोई प्रिय चीज खो गई थी, वह भी मिलने के चांस रहेंगे।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों का आज का दिन थोड़ा खर्चे वाला होगा। व्यापार करने वाले जातक किसी बात से परेशान हैं, तो अपने बड़े भाई से इस बात को लेकर सलाह ले सकते हैं। साथ ही अगर आप अलग से कोई व्यापार करना चाहते हैं, वो भी शुरू कर सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि वालों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आज के दिन नए-नए कार्य के अवसर भी मिल सकते हैं। आपको नौकरी या कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही हो रही बाधा भी दूर हो जाएगी। आपको कोई नया पदभार संभालने का भी मौका मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपका मन किसी बात को लेकर अंदर ही अंदर चिंतित रहने वाला है। आप किसी भी परेशानी को लेकर किसी के सामने उजागर न करें। वहीं, आपके घर के लोग भी आपकी परेशानी से परेशान हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें...सनातन धर्म का इतिहास जानकर हो जाएंगे हैरान, जानें कब खत्म होगा कलयुग
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों का आज का दिन थोड़ा मिलाजुला रहने वाला है। व्यापार के क्षेत्र या कार्य में दूसरे व्यक्ति का निर्णय न लें। ऐसा करने से आपको पछताना भी पड़ सकता है। आप किसी लेन-देन के मामले में भी फंस सकते हैं।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को आज का दिन थोड़ा सामान्य रहने वाला है। आप अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन थोड़ा ठीक नहीं रहने वाला है। किसी बोझ के कारण आपको मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है।
-यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक लिखी गई है। वे बनारस के रहने वाले हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS