Today Horoscope 4 March 2023: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें शनिवार का राशिफल

Today Horoscope 4 March 2023: आज का राशिफल, आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है और दिन शनिवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, तो आइए जानते हैं आज का आपका राशिफल...
जानें आज का राशिफल
मेष: मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। रोजगार के क्षेत्र में थोड़ा घाटा हो सकता है। जातक की आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। आज का आप कहीं घूमने के लिए अपनी प्रेमिका के साथ बाहर जा सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है, ध्यान रखें।
वृषभ यानी वृष राशि: वृषभ राशि के जातकों का दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है। आज आपके घर में कोई नया मेहमान आ सकता है। कार्यक्षेत्र में लाभ के मौके मिलेंगे। कर्मचारियों से अच्छा संबंध बनाकर रखें, आगे इसका परिणाम अच्छा मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को शनिवार का दिन सुखद रहने वाला है। घर में किसी बात को लेकर गर्माहट हो सकती है। आज आप अपनी प्रेमिका के साथ कहीं मूवी देखने जा सकते हैं। सेहत में सुधार होगा, ध्यान रखें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
कर्क: कर्क राशि के जातकों का आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। कर्क राशि के जातक को आज संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी से प्यार भरी बातें करने वाले हैं। आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशिया मिल सकती है। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
सिंह: सिंह राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक स्थिति की बात करें तो आज रोजगार के क्षेत्र में मजबूती प्रदान होगी। जिससे आज अधिक खुशी की अनुभूति महसूस करेंगे। आज आपको वैवाहिक जीवन से संबंधित कुछ परेशानियां आ सकती है। आपकी सेहत नॉर्मल रहेगी।
कन्या: कन्या राशि के जातकों का दिन रोज की भांति सामान्य रहने वाला है। अपने कार्यक्षेत्र पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके घर में कोई मेहमान आ सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
तुला: तुला राशि के जातकों का शनिवार का दिन अत्यधिक लाभ पूर्ण रहने वाला है। आपको बिजनेस में हो रहा घाटा अब से मुनाफे की ओर बढ़ेगा। आज आप नए रोजगार से संबंधित बात पर घरवालों के साथ चर्चा कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों का आज का दिन प्रसन्नता से भरा रहने वाला है। नई नौकरी का आगमन हो सकता है, लेकिन सोच समझ कर कोई फैसला लें, बाद में परेशानी हो सकती है। पारिवारिक संबंध अच्छे रहेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
धनु: धनु राशि के जातकों का शनिवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपकी किसी बड़े अधिकारी से मुलाकात हो सकती है। आज आप कहीं यात्रा पर जा सकते हैं। अपने पर्स का ध्यान रखें चोरी हो सकता है। सेहत हल्की खराब हो सकती है।
मकर: मकर राशि के जातकों का आज का दिन सुख शांति से व्यतीत होगा। आपको किसी भी काम में परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। मकर राशि के जातक अपने पिता का ख्याल रखें, सेहत खराब हो सकती है। वैवाहिक जीवन में एक अलग मोड़ आ सकता है, ये शुभ संकेत है।
कुंभ: कुंभ राशि के जातकों का शनिवार का दिन ठीक रहने वाला है। आज आपको घर की जिम्मेदारी संभालने को मिल सकती है। आज आपके घर मांगलिक कार्यक्रम करने की बात-विचार हो सकता है। सेहत ठीक रहेगी।
मीन: मीन राशि के जातकों का दिन काफी सुखी से बीतने वाला है। आज आपके कार्यक्षेत्र से संबंधित मुनाफे के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों का एक नया मोड़ आ सकता है। आज आपके घर कोई नया मेहमान आने वाला है। आपकी तबीयत कल की अपेक्षा बेहतर रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS