Today Horoscope 5 March 2023: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल

Today Horoscope 5 March 2023: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल
X
Today Horoscope 5 March 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

Today Horoscope 5 March 2023: आज का राशिफल, आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और दिन रविवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, तो आइए जानते हैं आज का आपका राशिफल...

जानें आज का राशिफल

मेष: मेष राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन आराम और दोस्तों के साथ व परिवार के साथ खुशी के साथ बिताने वाला है। आज आप ऐसा कोई काम न करें, जिससे आपको आर्थिक हानि हो। आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी।

वृषभ यानी वृष राशि: वृषभ राशि के जातक खुश हो जाएं, क्योंकि आपका अच्छा समय आने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने आप में एक अलग ही प्रकार के ऊर्जा का महसूस कर सकते हैं। आज आप अपनी प्रेमिका के साथ कहीं लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों को रविवार का दिन आलस्य भरा रहने वाला है। आज आपको बीमारी से जूझने के लिए खुद को उत्साहित करते रहना होगा। आज आपको अचानक मुनाफा हो सकते है। आपके परिवार मोर्चे पर चीजें अच्छी रहेगी इसके साथ ही अपनी योजनाओं के लिए अपने किसी साथी से सहयोग की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।

कर्क: कर्क राशि के जातकों का रविवार का दिन बेहद ही खूबसूरत तरीके से बितने वाला है। आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करें, अच्छा महसूस होगा। आज आपको संतान की वजह से आर्थिक लाभ होगा। आज आप कहीं मूवी देखने जा सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुकून भरा रहने वाला है। आज आप अपने सपनों की राजकुमारी से मिल सकते हैं। आज आप अपने व्यक्तित्व से सबको आकर्षित कर सकते हैं। आज आपको मानसिक शांति का एहसास हो सकता है। तबीयत अच्छी रहेगी।

कन्या: कन्या राशि के जातकों का रविवार का दिन अच्छा बीतने वाला है। आज आपका अध्यात्म की ओर झुकाव हो सकता है। किसी धार्मिक गुरु से मिल सकते हैं। आज आप अपने प्रिय के साथ तीर्थ यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है।

तुला: तुला राशि के जातकों का दिन व्यस्तता के साथ बीतने वाला है। आज आपके घरेलू मोर्चे पर किसी प्रकार की समस्या खड़ी हो सकती है। बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत पर असर पड़ सकता है। खान-पान पर ध्यान रखें। पारिवारिक संबंधों को मिलाकर रखें।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आज आपके कार्यक्षेत्र में लाभ हो सकता है। आज आप किसी जरूरतमंद की सहायता कर सकते हैं, जिससे आपको अधिक खुशी मिलेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

धनु: धनु राशि के जातकों का रविवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज आप अपना मन पसंदीदा काम कर सकते हैं। जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आपको कोई गलत पाठ पढ़ा सकता है। आज आप किसी यात्रा पर जाने के बारे में विचार बना सकते हैं। सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी।

मकर: मकर राशि के जातकों का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। बैंकों से जुड़े लेन-देन में काफी सतर्क रहें, आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। आज आप किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे मिल कर आपको अत्यधिक खुशी महसूस होगी। सेहत अच्छी रहने वाली है।

कुंभ: कुंभ राशि के जातकों का दिन खुशियों के साथ बीतने वाला है। आपका जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। आज आपको रोजगार के क्षेत्र में बेहतरीन मुनाफा होने वाला है। धीरज बना कर रखें। इसके साथ ही अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।

मीन: मीन राशि के जातकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जितना हो सके खर्च कम करें। अपने आप को समय दें। लोगों की बातों पर ध्यान न दें। अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story