Today Horoscope 6 March 2023: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल

Today Horoscope 6 March 2023: आज कौन सी राशि वालों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल
X
Today Horoscope 6 March 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

Today Horoscope 6 March 2023: आज का राशिफल, आज फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और दिन सोमवार है। इसके अलावा कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, तो आइए जानते हैं आज का आपका राशिफल...

जानें आज का राशिफल


मेष: मेष राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन कामों को लेकर सीरियस रहने वाले हैं। नकारात्मक ऊर्जाओं से मुक्ति मिलेगी। आय की बढ़ोतरी होगी। अनावश्यक कार्य करने से बचे। आज आपको धन के मामले में लाभ मिल सकता है। प्रेमिका से हल्का विवाद हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें।


वृषभ यानी वृष राशि: वृषभ राशि के जातक सोमवार का दिन ऊर्जावान रहने वाला है। आज आपका रुका हुआ काम सफल हो सकता है। घर के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। दूसरों से किसी काम की उम्मीद न रखें। आज आपको संतान संबंधी सुख मिल सकता है। स्वास्थ्य बिलकुल ठीक रहने वाला है।


मिथुन: मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन कार्य की अधिकता रहेगी। किसी योजनाओं को लेकर अपने सगे-संबंधी से सलाह लेने की जरूरत है। अगर आज आप कहीं यात्रा का प्लान बना रहे हैं अपने पर्स का ख्याल रखें। सर्दी, जुकाम जैसी छोटी सी बिमारी हो सकती है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।


कर्क: कर्क राशि के जातकों को सोमवार के दिन चंद्र का गोचर रहेगा। जातक के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। आर्थिक क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। व्यापार और नौकरी से संबंधित जातको के लिए नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज अपनी प्रेमिका के साथ कहीं बाहर घूमने के लिए जा सकते हैं। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाला है।


सिंह: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक परेशानियों के साथ अन्य समस्याएं रह सकती है। लेकिन मेहनत करने पर आपको हर समस्या से समाधान मिल सकता है। संयम बना कर रखें। प्यार के मामले में परिवार का साथ मिल सकता है। बदलते मौसम के कारण हल्का स्वास्थ्य में दिक्कत आ सकती है।


कन्या: कन्या राशि के जातकों का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज शाम आपको धन की प्राप्ति का स्रोत मिल सकता है। अपने कामों को लेकर ईमानदार रहे, जल्द ही आपको इसका फल मिलेगा। संयम के साथ किसी भी कार्य को करें। किसी को बिना बात पर न चिल्लाएं। सेहत बिगड़ सकती है।


तुला: तुला राशि के जातकों का दिन बड़े ही मजे में रहने वाला है। आज आपको वो हर खुशी मिलेगी, जिसे आप पाना चाहते हैं। कार्य क्षेत्र में आपको डबल का मुनाफा होगा। आज आप अपने परिवार के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें। इसके साथ ही अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।


वृश्चिक: वृश्चिक राशि के जातकों का सोमवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपको नौकरी से संबंधित फैसले पर पिता का सहयोग मिल सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। अपने कार्यों को लेकर ज्यादा चिंतित न रहे। हालांकि नौकरी में हल्का नोक-झोक हो सकता है, लेकिन धीरज से काम लें। जुकाम सर्दी हो सकता है।


धनु: धनु राशि के जातकों का आज खुशियों का दिन है। सोमवार के दिन आपके लिए व्यवसाय को लेकर नया संबंध बनने वाला है। आपके पसंदीदा कार्य करने को मिलेगा। आज आपको वैवाहिक जीवन में खुशियों का बहार आने वाला है। सेहत बिल्कुल ठीक रहेगा।


मकर: मकर राशि के जातक का सोमवार का दिन पारिवारिक खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है। आज आपको किसी बात को लेकर हल्का बेचैनी हो सकती है। आज आपके पैसे भी खर्च होंगे। प्रेमी के साथ कहीं मूवी देखने का प्लान बन सकता है। सेहत ठीक रहेगा।


कुंभ: कुंभ राशि के जातकों का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप किसी बात को लेकर किसी से बहस न करें। आज आपको कार्य क्षेत्र में सफलता मिल सकती हैं। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती है। स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक रहेगा। किसी व्यापारिक यात्रा का योग बन रहा है।


मीन: मीन राशि के जातकों के कार्यों में तेजी रहेगी। संतान संबंधी सुख भरपूर मिलने वाला है। हल्का प्रेमी से विवाद हो सकता है। बैठ कर बातचीत करें जल्द ही सभी समस्या दूर हो सकती है। आज आप किसी कार्य को लेकर योजना बना सकते हैं। ये योजना आपका काम का साबित होगा। स्वास्थ्य नॉर्मल रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story