Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें रविवार का राशिफल

Today Horoscope 7 may 2023: आज ज्येष्ठ मास (Jyeshta Month) की कृष्ण पक्ष द्वितीया तिथि और दिन रविवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है, इसके लिए आइये जानते हैं आपका राशिफल...
जानें आज का राशिफल
1. मेष राशि- मेष राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन लाभ पूर्ण रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। नौकरी में तरक्की के योग बन रहा है। धन खर्च हो सकता है। सेहत संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।
2. वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी जो भी पुरानी समस्याएं हैं, वो खत्म हो सकती है। आज आपको दोस्तों के साथ कही घूमने का मौका मिल सकता है। आज आपको अनजान लोगों से सतर्क रहना होगा।
3. मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आपको रोजगार संबंधित कोई अचानक निर्णय लेना पड़ सकता है। आज आपको कुछ लोग गलत कार्य करने के लिए उकसा सकते हैं। ध्यान रखें। दूसरों के बात में न आएं।
4. कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों की बात करें तो आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपका रुका हुआ कोई धन मिल सकता है। आज आपके भौतिक सुखों में विस्तार होगा। आज आपको परिवार की ओर से भरपूर सहयोग मिल सकता है।
5. सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिल सकती है। जो जातक सरकारी नौकरी कर रहे हैं उनको सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ मिल सकता है। सेहत अच्छी रहेगी।
6. कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए रविवार का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आज आपके व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है, जिससे आपको अत्यधिक धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको जीवनसाथी के साथ यात्रा पर जा सकते हैं।
7. तुला राशि- तुला राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं उनको नौकरी मिलने की संभावना हो सकती है। आज आप किसी अनजान व्यक्ति से मिल सकते हैं। बदलते मौसम के कारण सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है। ध्यान रखें।
8. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें तो रविवार का दिन सुखद रहने वाला है। आज आपको ऑफिस के काम से कहीं बाहर यात्रा पर जा सकते हैं। आज किसी भी अन्य व्यक्ति को अपने जीवन में दखलअंदाजी ना करने दें। सेहत बिल्कुल ठीक रहेगी।
9. धनु राशि- धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से अच्छा रहने वाला है। आज आपके नौकरी में पदोन्नति का योग बन रहा है। आज आपके खर्चे भी होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी कर रहे जातक को सीनियर का सहयोग मिल सकता है।
10. मकर राशि- मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको कार्यक्षेत्र में थोड़ी बहुत कठिनाइयां आ सकती है। आज कार्यालय में जूनियर के साथ अच्छा व्यवहार बना कर रखना होगा। रुका धन जल्द मिल सकता है।
11. कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों की बात करें तो आज आपको सीनियर की ओर से प्रशंसा लायक रहने वाला है। आज आपको कार्यालय में नए काम की जिम्मेदारी मिल सकती है। आज जो युवक नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको नौकरी मिल सकती है।
12. मीन राशि- मीन राशि के जातकों की बात करें तो रविवार का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आप अपनी सेहत से काफी खुश हो सकते हैं। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनको सफलता अवश्य मिलेगी। समय के अनुकूल कार्य करें सफलता मिलेगी।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS