Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल

Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें सोमवार का राशिफल
X
Today Horoscope 8 may 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

Today Horoscope 8 may 2023: आज ज्येष्ठ मास (Jyeshta Month) की कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि और दिन सोमवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है, इसके लिए आइये जानते हैं आपका राशिफल...

जानें आज का राशिफल

1. मेष राशि- मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको परिवार की ओर भरपूर सहयोग मिलने वाला है। आज आपकी किसी दोस्त से अनबन हो सकती है। आपको जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिल सकता है। आज बदलते मौसम के कारण सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

2. वृषभ राशि- वृषभ राशि के जातकों के लिए सोमवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप किसी दोस्त के साथ घूमने जा सकते हैं। पुराने दोस्तों से मिलकर खुशी का अहसास कर सकते हैं। आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

3. मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं उनको नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आज आपको धन संबंधित लाभ हो सकते हैं। सेहत का ख्याल रखें।

4. कर्क राशि- कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपकी दिनचर्या में बदलाव आ सकते हैं। अपने आपको ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं। आज आपको पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। आज आपका नया वाहन खरीदने का योग बन रहा है।

5. सिंह राशि- सिंह राशि के जातकों के लिए सोमवार के दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त हो सकती है। आज जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। आज आप किसी धार्मिक कार्य को लेकर व्यस्त रहेंगे।

6. कन्या राशि- कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बहुत ही अच्छा है। आज आपको जॉब में सफलता मिल सकती है। आज आपके कार्य को लेकर सराहना मिल सकती है। सीनियर का सहयोग मिल सकता है। आज आप अपनी वाणी को मधुर बनाएं रखें। किसी को अपशब्द न बोलें।

7. तुला राशि- तुला राशि वाले जातकों के आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप और आपके परिवार का किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर विचार बन सकता है। बड़े भाई का सहयोग मिल सकता है। नौकरी कर रहे जातकों की बात करें, तो आज नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। खुशी का माहौल रहेगा।

8. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज आपका दिन सुखद रहने वाला है। आज आपके व्यवसाय में प्रगति की संभावना बन सकती है। आज आपके जो भी कार्य रुके हुए हैं वे पूरा होंगे। आज आपको रिश्तेदारों की ओर से खुशखबरी मिल सकती है। सेहत का ख्याल रखें।

9. धनु राशि- धनु राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज आपको जॉब को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप किसी बात को लेकर काफी मन प्रसन्न रहेंगे। आज आपका मन पूजा पाठ की ओर आ सकता है। आज आपको अपनी वाणी में मधुरता को बनाए रखना होगा।

10. मकर राशि- मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आज किसी बात को लेकर मन में थोड़ा उदासी छा सकती है। आज किसी बात को लेकर जल्दबाजी न करें। आज आप दोस्तों के साथ समय व्यतीत करेंगे।

11. कुंभ राशि- कुंभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आप किसी नए कार्य को लेकर उत्साहित हो सकते हैं। आज आपका आत्मविश्वास बना रहेगा। आज सोच समझकर किसी को उधार दें। डुब सकता है।

12. मीन राशि- मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद रहेगा। आज आपको परिवार की ओर से भरपूर सहयोग मिल सकता है। आज आपको किसी धार्मिक स्थान पर जाने का मौका मिल सकता है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story