Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल

Today Horoscope: इन राशियों को मिलेगा सम्मान, जानें शुक्रवार का राशिफल
X
Today Horoscope 9 June 2023: कैसा रहने वाला है आपका दिन, जानें आज का राशिफल...

Today Horoscope 9 June 2023: आज आषाढ़ मास (Ashadha Month) के कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि और दिन शुक्रवार है। आपका दिन आज कैसा रहने वाला है। इसके लिए आइये जानते हैं आपका राशिफल...

जानें आज का राशिफल (Today Horoscope)

मेष राशि

मेष राशि के जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपका रुका हुआ काम पूर्ण हो सकता है। आज आप किसी बात को लेकर मन ही मन खुश हो सकते हैं। बदलते मौसम के कारण आज आपकी सेहत में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि हो सकती है। जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलने वाला है। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको परिवार की ओर से भरपूर सहयोग मिलेगा। जिससे आप अधिक प्रसन्न होंगे। आपको अपनी दिनचर्या में बदलाव लाने की आवश्यकता है। सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। आज विदेश यात्रा का प्लान बना सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन कल से बेहतर रहने वाला है। आज जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको कार्य को लेकर अधिक दबाव हो सकता है। आज आपकी उच्च अधिकारियों से मुलाकात हो सकती है। जिससे आपको कार्य में मदद मिलेगी। आज आपको कार्यक्षेत्र में किसी अनजान व्यक्ति से मित्रता हो सकती है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने परिवार वालों के लिए कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आज का दिन आपके जीवन के लिए बहुत ही खुशहाल रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज संतान के द्वारा मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत अच्छी रहेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपके जीवनसाथी को नौकरी मिलने का योग बन रहा है। उनको नौकरी मिल सकती है। आज आप किसी धार्मिक कार्य में सहयोग दे सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों की बात करें, तो शुक्रवार का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज आपको व्यवसाय में आगे बढ़ने का बहुत सारा मौके मिलेंगे। जिसमें आप कामयाब होंगे। दोस्तों की सहायता से नए-नए कॉन्ट्रैक्ट मिल सकते हैं। जो जातक पढ़ाई कर रहे हैं, उनको शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन कल से बढ़िया रहने वाला है। आज जो बेरोजगार लोग हैं उनको रोजगार मिलने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आज आप किसी कार्य को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं। बदलते मौसम के कारण सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।

धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों की बात करें, तो आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको माता-पिता की ओर से कुछ नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती है, जिन्हें आप बड़ी ही निष्ठा से पूरा करेंगे। आज आपकी सेहत बिल्कुल अच्छी रहने वाली है। खानपान का ध्यान रखें।

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो जातक अपना करियर व्यवसाय के क्षेत्र में बनाना चाह रहे हैं, उनको कई सारे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आज आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। सेहत अच्छी रहने वाली है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों की बात करें, तो आज का दिन सुखद रहने वाला है। जो जातक सरकारी क्षेत्र में काम कर रहे हैं, उनको कई सारे लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अपनी सेहत का ध्यान रखें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपकी सेहत में पहले से अधिक सुधार हो सकता है। आज आप काफी खुश नजर आएंगे। जीवनसाथी का भरपूर प्यार मिलने वाला है। आज आप किसी कार्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। परिवार वालों की ओर से कुछ खुशखबरी मिल सकती है।

- यह राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे बनारस के रहने वाले हैं।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story