Vrishabha Horoscope 2022: वृषभ राशि वालों का साल 2022 में बन सकता है ये काम, जानें स्वभाव, लकी नंबर, कलर और स्टोन

- जानें, वृषभ राशि के जातकों के लिए कैसा रहेगा साल 2022
- जानें, साल 2022 में आपको कौन सी सफलता मिल सकती है।
- जानें, प्रेम के लिहाज से कैसा रहेगा आपका ये साल
Vrishabha Horoscope 2022: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी राशि के व्यक्ति की राशि के आधार पर उसके आने वाले कल अर्थात भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। यहीं नहीं बल्कि व्यक्ति की राशि से व्यक्ति के स्वभाव के बारे में अनुमान लगाया जाता है। तो आइए जानते हैं वृषभ राशि के जातकों का स्वभाव, साल 2022 में वृषभ राशि के जातकों के लिए बड़ी खुशखबरी और महाउपाय के बारे में...
ये भी पढ़ें: Gochar 2021 Horoscope: वृश्चिक राशि में मंगल-केतु का अंगारक योग आपको क्या देगा, जानें गोचर राशिफल
वृषभ राशि के लिए साल 2022 में लकी चीजें
वृषभ राशि 2022 लकी चीजें | नंबर, कलर और स्टोन |
लकी नंबर | 5 और 6 |
लकी कलर | सफेद और हरा |
लकी स्टोन | डाइमंड और कोरल एमरॉल्ड |
वृषभ राशि के जातकों का स्वभाव
वृषभ राशि के जातक स्वभाव से मेहनती तो होते ही हैं, लेकिन ये लोग थोड़े रूढ़िवादी विचारों के भी होते हैं। ये लोग बहुत अधिक महत्वाकांक्षी भी माने जाते हैं। स्पष्ट बोलना इन लोगों की आदत में शुमार होता है। ये लोग बड़े ही दिलवाले किस्म के होते हैं। इन लोगों पर लोगों पर आसानी से विश्वास किया जा सकता है क्योंकि ये लोग विश्वासपात्र भी होते हैं।
ज्योतिष के मुताबिक अगर कोई व्यक्ति इनका दिल तोड़ भी दें तो ये लोग उस पल को खुशी से स्वीकार करते हैं और लाइफ में बहुत आगे बढ़ जाते हैं। जिन लोगो से ये प्रेम करते हैं उनके लिए ये लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। तथा प्रिय लोगों को ये खूब सम्मान देते हैं। अपनी लाइफ में बार-बार परिवर्तन इन लोगों को पसंद नहीं होता है।
वहीं प्यार के मामले में इनका स्वभाव काफी सीरियस रहता है। अपनी लव लाइफ में किसी भी व्यक्ति का हस्तक्षेप ये लोग पसंद नहीं करते हैं। वहीं प्यार में इन लोगों को व्यर्थ का दिखावा पसन्द नहीं होता। अपने पार्टनर के प्रति लॉयल होने के साथ ही ये लोग उनकी भावनाओं की भी काफी कद्र करते हैं।
वृषभ राशि साल 2022 सबसे बड़ी खुशखबरी
- राशिफल के अनुसार ये साल घर की नई-नई चीजें खरीदने के लिएए आपको शुभ संकेत दे रहा है।
- पारिवारिक मामलों में यह वर्ष आपके लिए काफी खास रहने वाला है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी आप अपना कुछ समय अपने परिवार को देंगे, जिससे परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
- शैक्षिक राशिफल के अनुसार आने वाला साल छात्रों के लिए प्रगतिशील रह सकता है। उच्च शिक्षा की इच्छा रखने वाले जातकों की इच्छाएं पूरी होंगी। जो छात्र बैंक, अकाउंट या सिविल की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस साल बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।
- इस वर्ष आप अपने व्यवसाय विस्तार के बारे में विचार करते हुए कुछ बड़े फैसले लेंगे। कार्यस्थल पर आपको वरिष्ठ और कनिष्ठ सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। जिससे कार्यों को आप समय पर पूर्ण कर पाएंगे।
- प्रेमी जोड़ों के साथ-साथ सिंगल जातकों के लिए भी साल 2022 बेहतरीन साबित हो सकता है। क्योंकि सिंगल जातकों को नइ नवीन वर्ष में सच्चा प्रेम करने वाला पार्टनर मिल सकता है। विवाहित जातकों के लिए भी नूतन वर्ष काफी बढिया रह सकता है। इस दौरान आपका प्रेम परवान चढ़ेगा आपसी प्रेम की डोर मजबूत होगी।
- धन के लेनदेन और निवेश आदि कार्यों में आप किसी समझदार व्यक्ति का सहयोग लेंगे तो आपको लाभ हो सकता है।
वृषभ राशि साल 2022 महाउपाय
- शुक्रवार के दिन आप किसी जरुरतमंद को मिश्री, बताशे या सफेद मिठाई का दान करें।
- प्रत्येक शनिवार आप चीटियों को आटा डालें और गौ माता की सेवा करें।
- प्रतिदिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से आपको धन लाभ होगा।
- घर की महिलाओं का सम्मान करते हुए उन्हें कोई उपहार भेंट करें।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS