Weekly Rashifal: 3 जुलाई से 9 जुलाई के बीच किसकी चमकेगी किस्मत, जानें पूरे सप्ताह का राशिफल

Weekly Rashifal: मेष से मीन की राशि तक सभी जातकों के लिए 3 जुलाई से 9 जुलाई का साप्ताहिक राशिफल नीचे दिया गया है। इस राशिफल को पढ़कर अपनी राशि के हिसाब से जातक उपाय करके अपने दिन को खुशनुमा बना सकते हैं। आइए, जानते हैं 3 जुलाई से 9 जुलाई, 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल...
जानें इस सप्ताह का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह लाभदायक रहने वाला है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें सप्ताह की शुरुआत में धन का लाभ होगा। कारोबार से संबंधित सप्ताह के मध्य में यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। बदले मौसम के कारण सप्ताह के अंत तक आपकी सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
उपाय- दक्षिणमुखी हनुमान जी के मंदिर में जाकर सिंदूर का चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत में आप किसी ऐसे परेशानी से छुटकारा मिल सकता है, जिसे आप सोच भी नहीं सकते हैं। दोस्तों का भरपूर साथ मिलने वाला है। सप्ताह के मध्य में आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा मंगलमय रहेगा। स्वास्थ्य संबंधित थोड़ी परेशानी हो सकती है, पर जल्द ही ठीक हो जाएगा। ध्यान रखें।
उपाय- प्रतिदिन शक्ति की साधना में श्रीयंत्र की पूजा और श्रीसूक्त का पाठ करें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहने वाला है। इस सप्ताह में आपके जीवन के लिए सफलता के नए द्वार खुल सकते हैं। आपको नौकरी या कारोबार से संबंधित कुछ सुखद संदेश मिल सकता है। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति का लाभ मिल सकता है। सीनियर का भरपूर सहयोग मिल सकता है। अत: यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
उपाय- प्रतिदिन गणपति को दूर्वा चढ़ाकर पूजा एवं श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशहाली के साथ बीतने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में कारोबार से संबंधित यात्रा पर जा सकते हैं। ये यात्रा आपके लिए बहुत ही शुभ होगा। पार्टनर के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में दोगुनी बढ़ोतरी हो सकती है। वैवाहिक जीवन कुशल मंगल रहेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। धन का आगमन होता रहेगा। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
उपाय- प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में सफेद चंदन अर्पित करके रुद्राष्टकं का पाठ करें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मौज-मस्ती के साथ बीतने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत में ही आपको नौकरी से संबंधित कुछ अच्छे संदेश सुनने को मिल सकता है। सीनियर का भरपूर सहयोग मिलेगा। जो जातक घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे हैं, वे सप्ताह के मध्य में घर आने का योग बन रहा है। इस सप्ताह के अंत में आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। इस यात्रा में आप दोस्तों को भी शामिल कर सकते हैं। सेहत का खास ख्याल रखना होगा वरना खराब हो सकती है।
उपाय- प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत में आपको गुड न्यूज मिल सकती है। ससुराल की ओर से आपको कुछ धन का लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बना सकते हैं। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उनको इस सप्ताह के मध्य में सीनियर का भरपूर सहयोग मिलने वाला है। जिसके कारण आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। धन से संबंधित सारी समस्याएं खत्म हो जाएगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
उपाय- प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और भगवान श्री विष्णु की पूजा में विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुड लक रहने वाला है। इस सप्ताह की शुरुआत में आप अपने दोस्तों के साथ कहीं धार्मिक स्थान पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। इस सप्ताह के मध्य में आप धार्मिक कार्यों की ओर खिंचाव हो सकता है। दोस्तों का भरपूर साथ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बना रहेगा। पिता जी की ओर से धनराशि की प्राप्ति हो सकती है। बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें।
उपाय- प्रतिदिन देवी दुर्गा को लाल पुष्प चढ़ाएं और पूजा कर दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। जो जातक कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं, उनके लिए सप्ताह के पहला दिन अति शुभ रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम करने के बारे में विचार-विमर्श हो सकता है। धार्मिक कार्य की ओर अधिक झुकाव होगा। मन शांत रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
उपाय- प्रतिदिन हनुमत साधना करें और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह में बचकर रहना होगा। कोई भी कार्य बिना सोचे-समझे न करें, वरना पश्चाताप हो सकता है। इस सप्ताह के शुरुआत में आपका भाग्य भरपूर साथ देने वाला है। आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे। घर में खुशियां बनी रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। जो जातक घर से दूर रहकर काम कर रहे हैं, उन्हे घर की याद सता सकती है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
उपाय- प्रतिदिन सूर्य को जल दें और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों का यह सप्ताह में आपको सावधानी बरतनी होगी। कारोबार से संबंधित सप्ताह के मध्य में यात्रा करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में तमाम तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जो जातक नौकरी या कारोबार कर रहे हैं, उन्हें अचानक धन का लाभ हो सकता है। सेहत का खास ख्याल रखें।
उपाय- प्रतिदिन भगवान शिव की साधना करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। जो जातक घर से दूर रह रहे हैं, उन्हें घर की याद सता सकती है। जो जातक नौकरी कर रहे हैं, उन्हें दूसरी जगह से नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आय में दोगुना वृद्धि हो सकती है। बदलते मौसम के कारण आपकी सेहत खराब हो सकती है। ध्यान रखें। इसके साथ ही खानपान पर भी ध्यान रखें।
उपाय- भगवान श्री कृष्ण को मोरपंख चढ़ाएं और उनके मंत्र का जप करें।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नौकरी के लिए अनुकूल रहेगा। सप्ताह के शुरुआत में ही शैक्षिक कार्य में सफलता मिल सकती है। जो जातक राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उन्हें सप्ताह के मध्य में मौका मिल सकता है। किसी बड़े नेता से मुलाकात हो सकता है। ये मुलाकात आपके करियर के लिए अनुकूल रहने वाला है। अपनी सेहत का ख्याल रखें।
उपाय- प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें।
- यह साप्ताहिक राशिफल प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य अमरीश पाण्डेय के मुताबिक है। वे उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाले हैं।
(Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS