Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन क्यों नहीं खाना चाहिए नमक, जानिए वजह

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन क्यों नहीं खाना चाहिए नमक, जानिए वजह
X
Ravivar Ke Upay: सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्य नारायण का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। कुछ ऐसे कार्य हैं, जो रविवार के दिन व्यक्ति को नहीं करने चाहिए। माना जाता है कि ऐसी कार्य करने वाले व्यक्ति जीवन में कभी सुखी नहीं रहता है।

Ravivar Ke Upay: सनातन धर्म में रविवार का दिन सूर्य नारायण का दिन माना जाता है। साथ ही रविवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा भी रविवार के दिन ही की जाती है। इस दिन भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए तरह-तरह के उपाय किए जाते हैं। हिन्दू पंचांग में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। भगवान सूर्य की कृपा से व्यक्ति के जीवन धन्य हो जाता है। बिगड़े हुए सारे काम बन जाते हैं। घर-परिवार में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है। इनकी कृपा से व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है। इसके साथ ही सूर्यदेव की कृपा से व्यक्ति हमेशा निरोग रहता है।

कुंडली में सूर्य मजबूत होती है तो मिलती है सुख-शांति

व्यक्ति के कुंडली में अगर सूर्य मजबूत होता है, तो सुख-शांति की प्राप्ति होती है। वहीं, रविवार के दिन कुछ खास उपाय करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा, कुछ ऐसे कार्य हैं, जो रविवार के दिन व्यक्ति को नहीं करने चाहिए। माना जाता है कि ऐसे कार्य करने वाले व्यक्ति जीवन में कभी सुखी नहीं रहता है, उसको भारी नुकसान झेलना पड़ता है। आइये हम जानते हैं कि वे कौन से कार्य हैं, जो रविवार के दिन नहीं करने चाहिए।

ये भी पढ़ें... इस दिन से शुरू हो रहा है गणेश चतुर्थी, जानें इसका महत्व

रविवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो रविवार के दिन नमक नहीं खाना चाहिए। इस दिन जो भी भोजन करना हो, उसे सूर्यास्त के पहले ही कर लेना चाहिए। मान्यता है कि रविवार के दिन नमक खाने से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। वहीं, प्रत्येक कार्य में बाधा उत्पन्न होने लगती है।

Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Tags

Next Story