Raviwar Upay: बिगड़े कामों को बनाने के लिए करें रविवार के दिन ये आसान उपाय, होगी सारी पेरशानियां खत्म

Ravivar Upay: सनातन धर्म में सप्ताह के हर दिन का एक अलग महत्व होता है। सातों दिन किसी न किसी देवी-देवताओं के लिए समर्पित है। इसी तरह हिंदू धर्म में रविवार का दिन भी बहुत ही खास होता है। ये दिन सूर्यदेव को समर्पित है। कहा जाता है कि जो भी भक्त मन से सूर्य देव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करता है, उस पर सूर्य भगवान अति प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों के अनुसार, रविवार के दिन सूर्य पूजा के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। जिन्हें करने से भगवान सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है। तो आइए जानते हैं क्या है रविवार के आसान सरल उपाय...
रविवार के दिन दें सूर्य देव को अर्घ्य
सनातन धर्म के अनुसार, हर रोज सूर्य भगवान को अर्घ्य देना चाहिए। लेकिन सूर्य देव को अर्घ्य देने का भी एक विशेष महत्व है। कहा जाता है कि रविवार के दिन प्रात: काल उठकर स्नान ध्यान करके उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने से सूर्य भगवान की कृपा प्राप्त होती है। शास्त्रों के अनुसार, सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए तांबे के कलश का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही जल में लाल फूल, रोली, अक्षत और मिश्री डालने के बाद ही सूर्य देव को अर्घ्य दें।
घर के बाहर दरवाजे पर दीपक जलाएं
शास्त्रों के अनुसार, घर के बाहर दरवाजे पर घी का दीपक जलाएं। ऐसी मान्यता है कि घी का दीपक जलाने से सूर्य देव के साथ ही माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं। इसके साथ ही इन दोनों की कृपा भी प्राप्त होती है।
इस दिन पहने लाल कपड़े
रविवार के दिन लाल रंग का कपड़ा पहनना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन लाल रंग के कपड़े पहनने के साथ ही घर से बाहर निकलते समय माथे पर चंदन का टीका लगाने से रुका हुआ काम पूर्ण हो जाता है। इसलिए रविवार के दिन माथे पर तिलक के साथ लाल रंग के कपड़े पहनने चाहिए।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS