Raviwar Ke upay: जीवन में चाहते हैं यश और धन की प्राप्ति, तो जरूर करें रविवार के दिन ये अचूक उपाय

Raviwar Ke upay: जीवन में चाहते हैं यश और धन की प्राप्ति, तो जरूर करें रविवार के दिन ये अचूक उपाय
X
Raviwar Ke upay: रविवार का दिन सूर्य देवता को समर्पित है। इस दिन सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से व्यक्ति को सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कुछ उपायों से घर में धन की कभी कमी नहीं होती है। तो आइए जानते हैं रविवार के दिन कौन सा उपाय करने से धन की वर्षा होती है।

Raviwar Ke upay: सनातन धर्म के अनुसार रविवार का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। ये दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित है। शास्त्रों के अनुसार, रविवार के दिन सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से जीवन की सारी समस्याएं खत्म हो जाती हैं। देवताओं में एक सूर्य देव ही ऐसा भगवान हैं, जिनके हम साक्षात दर्शन करते हैं। इसलिए कहा जाता है कि रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा जरूर करनी चाहिए और इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य भी देना चाहिए। इससे हमारे जीवन में चल रहे सभी कष्टों का निवारण हो जाता है। रविवार के दिन इन सब कष्टों से मुक्ति पाने के लिए कुछ उपाय होते हैं। तो आइए जानते हैं, रविवार के कुछ अचूक उपाय, जिसको करने मात्र से व्यक्ति के जीवन की सारी समस्याएं समाप्त हो जाती हैं।

रविवार की शाम को ये करें उपाय

  • शास्त्रों के अनुसार वैसे तो पीपल के पेड़ की पूजा शनिवार के दिन की जाती है, लेकिन आपको बता दें कि अगर आप अपने घर में सुख-शांति और समृद्धि पाना चाहतेहैं तो इसके लिए रविवार की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं।
  • अगर आप रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीया जला रहे हैं, तो इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि दीपक चौमुखा होना चाहिए। पीपल के पेड़ के नीचे चौमुखा दीपक जलाने से व्यक्ति के मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है। कार्य क्षेत्र में भी तरक्की के कई अवसर मिलते रहते हैं।
  • क्या आपको पता है कि रविवार के दिन भी शनिदेव महराज का पूजन किया जाता है। आपको जान कर थोड़ी हैरानी होगी, लेकिन यह सच है कि रविवार के दिन शनिदेव की पूजन करने से व्यापार में लाभ की प्राप्ति होती है।
  • जिस व्यक्ति को अपने जीवन में सुख की प्राप्ति चाहिए, तो इसके लिए रविवार के दिन दान करना शुभ होता है। रविवार की शाम को काले तिल, काले कपड़े, काली उड़द या काली मिर्च का भी दान अवश्य करें। इससे आपको सुख की प्राप्ति होगी।

डिस्क्लेमर: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें

Tags

Next Story