Raviwar Ke Upay: रविवार के दिन करें ये खास उपाय, चमकेगी किस्मत

Raviwar Ke Upay: आज रविवार का दिन है। ये दिन भगवान सूर्य को समर्पित है। भगवान सूर्य को भास्कर, दिनकर, रवि, दिवाकर आदि नामों से भी जाना जाता है। सूर्य हमारे सौर मंडल का सबसे प्रमुख ग्रह है। यहीं कारण है कि इन नौ ग्रहों में सूर्य का स्थान सबसे ऊंचा माना जाता है। कहा जाता है कि रविवार के दिन अगर पूरे विधि-विधान से भगवान सूर्य की पूजा की जाए तो सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। आइए, जानते हैं कि भगवान सूर्य को प्रसन्न करने के लिए रविवार के दिन कौन से उपाय करना चाहिए।
इन खास उपायों से सारे कष्ट हो जाएंगे दूर
अगर आप अपने अंदर ऐसा तेज कायम करना चाहते हैं कि दूसरे लोग आपको देखते ही अचम्भित हो जाएं तो रविवार के दिन खिचड़ी बनाकर उसमें तिल डालकर किसी भी महिला को खिला दें। ऐसा करने से आप काफी तेजस्वी हो जाएंगे और समाज में मान-सम्मान में कोई कमी नहीं होगी। ऐसी मान्यता है कि अपने कार्य क्षेत्र में कुछ बेहतर करना चाहते हैं तो आज के दिन स्नान कर एक कटोरी में बाजरा लें। इसके बाद भगवान सूर्य को देखते हुए उन पर थोड़ा जल छिड़क दें। इसके साथ ही किसी भी धर्म स्थल या फिर मंदिर में दान कर दें। ऐसा करन से भगवान सूर्य की कृपा बनी रहेगी।
Also read: सनातन धर्म का इतिहास जानकर हो जाएंगे हैरान, जानें कब खत्म होगा कलयुग
हिन्दू पंचांग की मानें तो रविवार के दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य देना बहुत ही फलदायी साबित होता है। सूर्य भगवान की कृपा से बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं।
Disclaimer: इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS