आर्थिक समस्याओं के निराकरण में सहायक है शिव दारिद्रय दहन स्त्रोत्रं, नियमित पाठ करने से हो जाता है समस्याओं का अंत

सफल और शांत जीवन जीने के लिए इंसान अथक प्रयास करता है , लेकिन हम लोगों के जीवन में परेशानियों का ऐसा दौर लगा रहता है कि, हम उसमें उलझते रहते हैं। वहीं जीवन में समस्या कई प्रकार की होती हैं और सभी समस्याओं से निपटने के उपाय भी अलग-अलग हो सकते हैं। वहीं हमारे शास्त्रों में सभी प्रकार की समस्याओं केसमाधान बताए गए हैं। विद्वानों की मानें तो आर्थिक संकट के निदान के लिए भी शास्त्रों में उपाय बताए गए हैं। विद्वानों का मानना है कि आर्थिक परेशानी और कर्ज से छुटकारा दिलाने में भगवान भोलेनाथ का शिव दारिद्रय दहन स्त्रोत्रं बहुत ही सहायक सिद्ध होता है। अगर शिव दारिद्रय दहन स्त्रोत्रं का नियमपूर्वक पाठ किया जाये तो सभी प्रकार की समस्याएं समाप्त हो जाती हैं। वहीं भगवान शिव के इस पवित्र और पावन शिव दारिद्रय दहन स्त्रोत्रं की रचना महर्षि वशिष्ठ ने की है।
ये भी पढ़ें: Diwali 2021: राशि के हिसाब से आज आपके लिए क्या खरीदना हो सकता है शुभ, जानें...
।।दारिद्रय दहन स्तोत्रम्।।
विश्वेश्वराय नरकार्णव तारणाय
कर्णामृताय शशिशेखर धारणाय
कर्पूरकांति धवलाय जटाधराय
दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय…
गौरी प्रियाय रजनीशकलाधराय
कालान्तकाय भुजगाधिप कंकणाय
गंगाधराय गजराज विमर्दनाय
दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय…
भक्तिप्रियाय भवरोग भयापहाय
उग्राय दुर्गभवसागर तारणाय
ज्योतिर्मयाय गुणनाम सुनृत्यकाय
दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय…
चर्माम्बराय शवभस्म विलेपनाय
भालेक्षणाय मणिकुंडल मण्डिताय
मंजीर पादयुगलाय जटाधराय
दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय…
पंचाननाय फनिराज विभूषणाय
हेमांशुकाय भुवनत्रय मण्डिताय
आनंदभूमिवरदाय तमोमयाय
दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय…
भानुप्रियाय भवसागर तारणाय
कालान्तकाय कमलासन पूजिताय
नेत्रत्रयाय शुभलक्षण लक्षिताय
दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय…
रामप्रियाय रघुनाथवरप्रदाय
नागप्रियाय नरकार्णवतारणाय
पुण्येषु पुण्यभरिताय सुरर्चिताय
दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय…
मुक्तेश्वराय फलदाय गणेश्वराय
गीतप्रियाय वृषभेश्वर वाहनाय
मातंग चर्मवसनाय महेश्वराय
दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय…
जीवन में अगर कठिनाई आती है तो उसके साथ समाधान भी छुपे होते है ऐसे में जरुरी होता है समाधान की ओर ध्यान देना। आप भी इस लाभकारी मंत्रो का जाप कर आर्थिक परेशानी से निजात पा सकते है तथा सुखद और आनंदमय जीवन जी सकते है।
(Disclaimer इस स्टोरी में दी गई सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Haribhoomi।com इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन तथ्यों को अमल में लाने से पहले संबधित विशेषज्ञ से संपर्क करें)
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS