Shukrawar Ke Upay: धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय, चमकेगी किस्मत, बरसेगा धन

Shukrawar Ke Upay: धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय, चमकेगी किस्मत, बरसेगा धन
X
प्रत्येक शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही, सारे कष्ट दूर होते हैं। अगर पैसों की तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो शुक्रवार के दिन ये करें उपाय।

Shukrawar Ke Upay: हिंदू धर्म में शुक्रवार का दिन माता संतोषी और माता वैभव लक्ष्मी को समर्पित किया गया है। इस दिन माता लक्ष्मी की विधिवत पूजा करने से माता लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है और व्यक्ति के हर इच्छा को भी पूर्ण करती है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा-आराधना से उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह का संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। इनकी पूजा से धन प्राप्ति के साथ दांपत्य जीवन में भी खुशियां मिलती हैं। माता लक्ष्मी को शुक्रवार के दिन प्रसन्न करने के कुछ अचूक उपाय किए जाते हैं। तो आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय...

शुक्रवार को ये करें उपाय

1. प्रत्येक शुक्रवार के शुबह के समय गौ माता को ताजी रोटी खिलाएं। ताजी रोटी खिलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और अपनी कृपा भक्तों पर बनाए रखती है।

2. अगर आप धन से जुड़ी परेशानियों को खत्म करना चाहते हैं, तो माता लक्ष्मी का ध्यान करके इच्छानुसार देसी खंड और श्रसूक्त का पाठ करें। पाठ करने के बाद चढ़ाएं गए देसी खंड को किसी सुहागन ब्राह्मणी को दान करें। ऐसा करने से धन की तंगी से मुक्ति मिल जाएगी।

3. शास्त्रों के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ रहा है तो उस व्यक्ति को 12 कौड़ी जलाकर उसकी राख बना लें। राख को हरे रंग के कपड़े में बांधकर जल में प्रवाह कर दें। ऐसा करने से आर्थिक मंदी की समस्या से निजात मिल जाएगी।

4. मान्यता है कि प्रत्येक शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की मुर्ति के सामने 11 दिनों तक अखंड ज्योति प्रज्वलित करें। 11वें दिन माता के नाम पर 11 कुंआरी कन्याओं को भोजन कराएं। ऐसा करने से घर में कभी भी धन की कमी नहीं हो सकती है।

5. प्रत्येक शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करने से माता लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती हैं। ऐसा करने से धन से जुड़ी सारी समस्याएं खत्म हो जाती है।

6. मान्यता अनुसार प्रत्येक शुक्रवार को कमल गट्टे की माला से देवी लक्ष्मी जी का जाप करने से इनकी कृपा बरसती है, और धन की प्राप्ति भी होती है।

इन मंत्रों का जाप करें

विष्णुप्रिये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं जगद्वते

आर्त हंत्रि नमस्तुभ्यं, समृद्धं कुरु मे सदा

नमो नमस्ते महांमाय, श्री पीठे सुर पूजिते

शंख चक्र गदा हस्ते, महां लक्ष्मी नमोस्तुते

ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्

Tags

Next Story